Vande Bharat Sleeper Train:वाराणसी से नई दिल्ली के बीच वंदे भारत स्लीपर की शुरुआत हो गई है। सीएम योगी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 31 अक्टूबर को वाराणसी और नई दिल्ली के बीच वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन है।
दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का नियमित संचालन 2 नवंबर से शुरू होगा। खास बात ये है कि भारत स्लीपर फर्स्ट क्लास एसी का किराया मौजूदा वंदे भारत एग्जिक्यूटिव क्लास से भी कम रखा गया है।
ट्रेन का किराया यहां जानें
वाराणसी-नई दिल्ली तक वंदे भारत एक्सप्रेस का साधारण कोच का किराया 1835 रुपए हैं। जबकि एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 3385 रुपए है। जबकि वंदे भारत स्लीपर में थर्ड एसी का किराया 1915 रुपए है। सेकेंड क्लास एसी का किराया 2470 रुपए और फर्स्ट क्लास एसी का किराया 3030 रुपए रखा गया है। यानी आप सिर्फ 80 रुपए ज्यादा किराया देकर वंदे भारत एक्सप्रेस में सोते हुए यात्रा का आनंद लेंगे।
वंदे भारत स्लीपर का टाइम-टेबल
रेलवे की तरफ से टाइमटेबल के मुताबिक, वाराणसी से नई दिल्ली जाने वाले वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस रात 8:50 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 06:10 बजे दिल्ली पहुंचेगी। वहीं, वापसी में यह ट्रेन नई दिल्ली से रात 09:40 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 07:बजे वाराणसी पहुंचेगी। रात में ट्रेन प्रयागराज, कानपुर सेंट्रेल, अलीगढ़ और गाजियाबाद स्टेशनों पर रुकेगी। यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन संचालित होगी। वाराणसी से चलने वाली ट्रेन शुक्रवार को और दिल्ली से चलने वाली ट्रेन शनिवार को नहीं चलेगी।
Also read: Kal Ka Mausam 1 Nov 2026: देशभर में कैसा रहेगा मौसम? कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, आंधी-तूफान और तेज हवाओं की चेतावनी