Bigg Boss 20: Bigg Boss 20 के घर में फैमिली वीक के इमोशनल माहौल के बीच एक बार फिर हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। घर में बर्तन धोने की छोटी सी बात इतनी बढ़ गई कि मामला धक्का-मुक्की और गाली-गलौज तक पहुंच गया। इस बार आमने-सामने थे सिंगर काजी तौकीर और गेमर स्काउट ओपी।
कैसे शुरू हुआ झगड़ा?
स्काउट ने अपने हिस्से के बर्तन नहीं धोए थे। इस पर काजी ने गुस्से में आकर दोनों के हिस्से के बर्तन खुद साफ कर दिए। बस फिर क्या था, स्काउट ने काजी से पूछ लिया कि अगर तुम पिछले तीन दिनों से रात को बर्तन धो रहे हो तो रोज एक घंटा क्यों लग रहा है? काजी ने जवाब दिया कि उन्होंने भी ढाई घंटे काम किया है, लेकिन स्काउट ने इसे मानने से इनकार कर दिया।काजी ने कहा कि रात की ड्यूटी अगर सुबह की जाए तो टाइम ज्यादा लगना नॉर्मल है। इस पर स्काउट भड़क गए और बोले - "अगर मैं एक बार बैठ जाऊं तो कोई मुझसे काम नहीं करवा सकता।
Also read: Mamta Kulkarni 90s hit songs: ‘मुझको राणा जी माफ करना’ से ‘कोई जाए तो ले आए’ तक...90s में ममता कुलकर्णी ने जिन गानों से मचाया धमाल, आज भी हैं सुपरहिट
जापानी गुड़िया पर बवाल
बहस यहीं नहीं रुकी। बात बढ़ते-बढ़ते पर्सनल हो गई। बताया जा रहा है कि स्काउट ने काजी के कैरेक्टर पर कमेंट करते हुए उन्हें "जापानी गुड़िया" कह दिया। ये सुनते ही काजी आगबबूला हो गए। काजी ने पलटकर कहा - "औकात की बात मत कर, मैं एक फूंक मारकर तेरे बाल स्ट्रेट कर दूंगा।"इसके बाद दोनों के बीच जमकर हाथापाई और गाली-गलौज शुरू हो गई। घर के बाकी सदस्यों - माही विज, कनिका मान, आम्रपाली दुबे, अरिश्फा खान और कुशल तंवर ने बीच-बचाव कर किसी तरह दोनों को अलग किया। अब इस झगड़े का पूरा हाई-वोल्टेज ड्रामा आज रात के एपिसोड में देखने को मिलेगा।