Search KhabarFast

Press ESC to close

Mamta Kulkarni 90s hit songs: ‘मुझको राणा जी माफ करना’ से ‘कोई जाए तो ले आए’ तक...90s में ममता कुलकर्णी ने जिन गानों से मचाया धमाल, आज भी हैं सुपरहिट

Mamta Kulkarni 90s hit songs: ‘मुझको राणा जी माफ करना’ से ‘कोई जाए तो ले आए’ तक...90s में ममता कुलकर्णी ने जिन गानों से मचाया धमाल, आज भी हैं सुपरहिट

Mamta Kulkarni superhit songs: 'छत पे सोया था बहनोई, मैं तने समझ कर सो गई! मुझको राणा जी माफ करना, गलती म्हारे से हो गई!'... 1995 में रिलीज हुआ ये गाना तो आपको याद ही होगा, जिसने हर किसी को झूमने पर मजबूर कर दिया था। तो वहीं आज रिलीज के 31 साल बाद भी इस गाने का कोई मुकाबला नहीं किया जा सकता। 90 के दशक में आया ये गाना या यूं कहे कि सिर्फ यही गाने नहीं, कई ऐसे गाने है जो आज भी लोगों के दिलों में बसे हुए हैं। लेकिन सिर्फ गाने ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड के कई ऐसे चमकते सितारे भी मौजूद है, जिनकी स्क्रीन प्रेजेंस, एक्टिंग और एनर्जेटिक डांस स्टाइल ने लोगों को उनका दीवाना बना दिया। उन्हीं मेें से एक अदाकारा का नाम है ममता कुलकर्णी, जिन्होंने 90 के दशक में कई सुपरहिट फिल्में दीं। फिल्मों में उनके डांस, एक्टिंग के अलावा एक्टर्स संग उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को लोग आज भी याद करते है।

90's में ममता कुलकर्णी ने कई बड़े सुपरस्टार्स जैसे सलमान खान, आमिर खान, गोविंदा और अक्षय कुमार संग काम किया है। इस दौरान फिल्मों के अलावा एक्टर्स संग उनकी जोड़ी भी हिट रही। ममता कुलकर्णी के कई ऐसे गाने है, जो लोग आज भी रिपीट पर सुनना पसंद करते है। तो चलिए ममता कुलकर्णी के टॉप सुपरहिट गानों के बारे में जानते है। 

Also read: Sapna Choudhary Jale 2: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के इस गाने ने इंटरनेट पर मचाई धूम, देखें वीडियो

1. गुप चुप गुप चुप (मुझको राणा जी माफ करना) - करण अर्जुन (1995)

सलमान खान और शाहरुख खान की फिल्म 'करण अर्जुन' (1995) तो आपको याद ही होगी। इसी फिल्म का गाना है 'छत पे सोया था बहनोई', जिसमें ममता कुलकर्णी ने धमाकेदार परफॉर्म किया था। इस गाने के बोल इंदीवर ने लिखे थे, जबकि संगीत राजेश रोशन के का है। तो वहीं, इस गाने को इला अरुण और अलका याज्ञनिक ने अपनी आवाज दी। खास बात यह है कि 90s का ये गाना आज भी शादी-पार्टियों में बजाया जाता है।

2. कोई जाए तो ले आए - घातक (1996)

इसके बाद फिल्म 'घातक' (1996) का गाना 'कोई जाए तो ले आए' आता है, जो आज भी लोगों के दिलों पर राज करता है। इस गाने के बोल राहत इंदौरी ने लिखे और संगीत अनु मलिक का है। जबकि आवाज अलका याज्ञनिक, शंकर महादेवन और अनु मलिक की है।

3. भोली भाली लड़की - सबसे बड़ा खिलाड़ी (1995)

अक्षय कुमार की फिल्म 'सबसे बड़ा खिलाड़ी' (1995) का गाना 'भोली भाली लड़की' एक रोमांटिक ट्रैक है। साथ में ममता कुलकर्णी में नजर आ रही है। इस मस्ती भरे गाने को राजेश रोशन ने संगीत दिया और बोल देव कोहली ने लिखे। जबकि आवाज कुमार सानू और अलका याज्ञनिक की है।  

4. आएगी हर पल तुझे मेरी याद - आंदोलन (1995)

ममता कुलकर्णी ने गोविंदा के साथ भी काम किया है। उनकी फिल्म आंदोलन (1995) के गाने 'आएगी हर पल तुझे मेरी याद' को खूब पसंद किया गया। ये गाना 90s के रोमांटिक प्लेलिस्ट गानों में से एक था। जिसके बोल समीर ने लिखे और नदीम-श्रवण ने संगीत दिया। जबकि कुमार सानू और अलका याज्ञनिक ने इस गाने को अपनी आवाज दी।      

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

गोविंदा और कोमल रानी की नजदीकियों ने खींचा सबका ध्यान, रोमांटिक तस्वीरों ने मचाया तहलका; फैंस बोले - जोड़ी नंबर 1

Govinda and Komal Rani: बीते कुछ समय से बॉलीवुड के हीरो नंबर 1 गोविंदा लाइमलाइट में बने हुए है। पत्नी सुनीता आहूजा के साथ अनबन और अपनी को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकार के साथ नाम जोड़े जाने को लेकर गोविंदा अक्सर सुर्खियों में छाए रहते है। ऐसा ही कुछ इस बार भी हुआ है। दरअसल, सोशल मीडिया पर गोविंदा और कोमल रानी स्वर्णकार की लेटेस्ट रोमांटिक फोटोज तेजी से वायरल हो रही है। कई फैंस इन फोटोज पर जमकर प्यार लुटा रहे है, तो कुछ लोग दोनों को ट्रोल कर रहे है।

Matrubhumi Trailer: वर्दी में दिखा सलमान खान का एक्शन अवतार, गलवान संघर्ष की कहानी लेकर आ रही 'मातृभूमि' का ट्रेलर रिलीज

Galwan Valley clash: सलमान खान-स्टारर 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' के मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर आज 11 नवंबर 2026 बुधवार को रिलीज़ कर दिया है। इसमें साल 2020 के गलवान वैली क्लैश से प्रेरित एक इंटेंस वॉर ड्रामा की झलक दिखाई गई है। ट्रेलर में सलमान को कर्नल बिक्कुमल्ला संतोष बाबू के रूप में एक कमांडिंग आर्मी अवतार में दिखाया गया है, जिन्होंने गलवान वैली क्लैश के दौरान 16 बिहार रेजिमेंट को लीड किया था।

‘Matrubhumi’ Film Controversy: ‘स्क्रिप्ट चेंज करो, रीराइट करो…ये सब बकवास है', फिल्म ‘मातृभूमि’ विवाद पर सलमान खान का तगड़ा जवाब

Salman Khan: बॉलीवुड स्टार सलमान खान इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म 'मातृभूमि: मे वार रेस्ट इन पीस' को लेकर चर्चा में बने हुए है। लेकिन रिलीज होने से पहले ही फिल्म विवादों में घिरी नजर आ रही है। जिस पर सलमान खान में चुप्पी तोड़ते हुए सारी बातें क्लियर कर दी है। दरअसल, एक्टर ने उन दावों को खारिज कर दिया है कि उनकी आने वाली फिल्म चीन के खिलाफ कोई रुख अपनाती है या सरकार ने मेकर्स पर स्क्रिप्ट बदलने या फिर से लिखने का दबाव डाला है। उन्होंने ऐसी खबरों को 'बकवास' बताया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast