Search KhabarFast

Press ESC to close

विदेश से आई दर्दनाक खबर! कुवैत में कैसे हुई 20 भारतीयों की मौत, विशेष विमान से लाए गए शव

विदेश से आई दर्दनाक खबर! कुवैत में कैसे हुई 20 भारतीयों की मौत, विशेष विमान से लाए गए शव

20 Indians Dies In Kuwait:मिडिल-ईस्ट में हो रहे युद्ध के बीच कुवैत से दर्दनाक खबर सामने आई है। ये खबर भारतीयों से जुड़ी हुई है। कुवैत से 20 भारतीयों के शव विशेष विमान से कोच्ची लाए गए हैं। पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव के कारण शवों को लाने में देरी हुई।

मृतक में तमिलनाडु के रामनाथपुरम के मुथुलुलथुर के रहने वाले 37 वर्षीय संथानासेल्वम कृष्णन भी शामिल थे। जिनका एक वॉटर डिसैलिनेशन प्लांट पर हुए हमले के कारण जान चली गई। अन्य 19 लोगों की मौत अलग-अलग कारणों से हुई है। एयरपोर्ट के प्रवक्ता ने कहा कि शवों को कुवैत एयरवेज की एक विशेष विमान से कुवैत से कोलंबो होते हुए कोच्चि लाया गया। उन्होंने बताया कि विमान में कोई यात्री सवार नहीं था।

कुवैत में 20 भारतीयों की मौत

दरअसल, पश्चिम एशियाई देश कुवैत में 20 भारतीयों की मौत हुई है। विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि एक व्यक्ति अभी भी लापता है। अधिकारी ने कहा कि कुवैत में भारतीय मिशन स्थानीय अधिकारियों के साथ बातचीत कर रहा है ताकि कुवैत में अपनी जान गंवाने वाले भारतीयों के शव जल्द वापस आ सके।

कोच्ची लाग गए शव

हवाई अड्डा प्रशासन ने कहा कि विमान के लैंड करते ही सभी 20 शवों को उनके पैतृक आवास पर भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मरने वालों में अधिकांश लोग केरल के कोझिकोड, अलाप्पुझा और कोट्टायम के रहने वाले हैं। इसके अलावा कुछ शवों को तमिलनाडु भेजा जाना है। कुवैत में फंस इन भारतीयों के शव काफी दिनों से वहां रखे गए थे। क्योंकि युद्ध के कारण विमान सेवाओ पर असर पड़ा था। अब सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद इन शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया जाएगा। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

त्योहारों पर घर जाना होगा आसान...रेलवे ने दिया दिवाली-छठ पर स्पेशल ट्रेनों का तोहफा, यहां देखें कब से शुरु होंगी सेवाएं

Festive Season Special Trains: त्योहारी सीजन में अक्सर यात्रियों की भीड़ बढ़ जाती है। जिसके लिए भारतीय रेलवे कई तरह की स्पेशल ट्रेन सेवाएं शुरु करता है। इन सेवाओं का मकसद यात्रियों का सफर आसान बनाना है, ताकि वे बिना किसी दिक्कत के अपनी यात्रा पूरी कर सकें।

दिवाली-छठ पर घर जाना होगा और भी आसान, रेलवे ने इन रूट्स को दी स्पेशल ट्रेनों की सौगात; यहां देखें पूरा शेड्यूल

Railways Special Train: दिवाली और छठ पर घर जाने का प्लान बना रहे है यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने स्पेशल व्यवस्था की है। त्योहारों में भारी भरकम भीड़ को देखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे ने अलग-अलग रूट पर स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। इन सेवाओं में मध्य प्रदेश से बिहार को जोड़ने की कोशिश की गई है। इस सुविधा से यात्रियों को कन्फर्म सीट के साथ भीड़-भाड़ से भी राहत मिलेगी।

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली से हावड़ा-सुपौल-भागलपुर के लिए स्पेशल ट्रेनों का मिला तोहफा; देखें पूरा शेड्यूल

रेलवे ने दिल्ली से पश्चिम बंगाल और बिहार के प्रमुख स्टेशनों के लिए फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। रेलवे ने दिल्ली से सुपौल, हावड़ा और भागलपुर के लिए इन स्पेशल ट्रेनेों की व्यवस्था की है। मालूम हो कि त्योहारी सीजन के समय ट्रेन की टिकट बुक करना यात्रियों के लिए एक बड़ा टास्क बन जाता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast