Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana Weather : हरियाणा के इन जिलों में लू का अलर्ट जारी, जाने मौसम विभाग का बड़ा ऐलान

Haryana Weather : हरियाणा के इन जिलों में लू का अलर्ट जारी, जाने मौसम विभाग का बड़ा ऐलान

Haryana Weather : हरियाणा में पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। लेकिन अब हरियाणा में फिर से एक बार गर्मी का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने बताया की दक्षिणी हरियाणा के नारनौल-महेंद्रगढ़ में सोमवार शाम को हुई बारिश से वहां के लोगों को कुछ राहत मिली है, मगर आज विभाग ने 14 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के चंडीगढ़ केंद्र द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में पिछले दिन की तुलना में 1.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।


विभाग ने जानकारी दी है कि प्रदेश का औसत तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है, जिससे लोगों को दिन के समय तेज गर्मी और लू का सामना करना पड़ रहा है।

आज इन जिलों में लू का अलर्ट

मौसम विभाग ने आज 9 जून के लिए प्रदेश के कई जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह (मेवात), पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी और चरखी दादरी जिलों में अलग-अलग स्थानों पर लू चलने की संभावना है। इसके साथ ही यह जानकारी दी है की इन क्षेत्रों में दोपहर के समय तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

अगले दो दिन बढ़ेगा तापमान

अगले 3 दिनों के दौरान प्रदेश के अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक और वृद्धि होने की संभावना है। जिसके चलते गर्मी का प्रकोप और अधिक बढ़ सकता है। हालांकि इसके बाद तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने के संकेत हैं।

इस दिन से बारिश की आशंका

विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 11 जून को प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 12 जून को कई स्थानों पर वर्षा गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। वहीं 13 और 14 जून को भी प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। 12 जून को कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है। जिससे लोगों को राहत मिलने की संभावना है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में कार लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, 7 आरोपी गिरफ्तार

Haryana News: हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा क्षेत्र में पिस्टल की नोक पर कार लूटने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सोमवार दोपहर आयोजित पत्रकार वार्ता में डीएसपी सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक आरोपी पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल हो गया, जबकि दूसरे को मौके से काबू कर लिया गया।

हरियाणा के नारनौल में सनसनीखेज वारदात, पत्नी ने पति की चाकू मारकर की हत्या, पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

Haryana News: हरियाणा के नारनौल में सदर थाना के गांव में एक पत्नी ने अपने पति की चाकू मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद महिला वहां से फरार हो गई। महिला व युवक की तीन साल पहले ही शादी हुई थी। ये दोनों की दूसरी शादी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर इस मामले की जांच में जुट गई।

Haryana Roadways : हरियाणा रोडवेज की कनीना से चित्तौड़गढ़ के लिए सीधी बस सेवा शुरू, यहाँ देखें रूट और टाइम टेबल

Haryana Roadways : हरियाणा में रोडवेज यात्रियों के लिए अच्छी खबर आई है। हरियाणा रोडवेज ने कनीना से चित्तौड़गढ़ के लिए स्पेशल बस सेवा शुरू कर दी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast