Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana Weather : हरियाणा के इन जिलों में गर्मी का अलर्ट, जाने कब होगी बारिश

Haryana Weather : हरियाणा के इन जिलों में गर्मी का अलर्ट, जाने कब होगी बारिश

Haryana Weather : हरियाणा में कल मौसम का मिजाज बदलता हुआ दिखाई दिया जिससे कुछ जगहों पर आंधी और बारिश देखने को मिली। हरियाणा में मंगलवार शाम को हुई आंधी-बारिश के बाद आज बुधवार को मौसम विभाग ने प्रदेश के 13 जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। वहीं दूसरी ओर एक बार फिर भीषण गर्मी का दौर तेज हो गया है।

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) चंडीगढ़ केंद्र के अनुसार प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में मंगलवार को 0.9 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसके साथ ही प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस अधिक पहुंच गया है।


इन शहरों में लू का अलर्ट

मौसम विभाग ने आज बुधवार 10 जून के लिए प्रदेश के 13 जिलों में हीट वेव (लू) चलने की संभावना जताई है। इनमें महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह (मेवात), पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी शामिल हैं। इन जिलों में दोपहर के समय तापमान 45 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक पहुंच सकता है।

इस तारीख से बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक प्रदेश में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा। इसके बाद 11 और 12 जून को कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं 13 और 14 जून को भी कुछ क्षेत्रों में छिटपुट बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं।
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana news : हरियाणा में इस जगह इनकम टैक्स ने मारी रेड, जांच में आया ये सामने

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। सिरसा जिले के डबवाली शहर में बठिंडा चौक स्थित दिल्ली बैरिंग स्टोर पर इनकम टैक्स विभाग की टीम ने

Haryana news : हरियाणा में रेलवे में टिकट बुकिंग क्लर्क को किया बर्खास्त, जाने क्या है आरोप ?

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने या रही है। हरियाणा के सिरसा जिले के डबवाली रेलवे स्टेशन पर सरकारी कैश गबन चर्चित मामले में

कालका-शिमला रेल मार्ग पर दौड़ेगी आधुनिक विस्टाडोम टॉय ट्रेन, सफर होगा रोमांचक

Haryana News: पहाड़ों की खूबसूरत वादियों तक पहुंचने का सफर जल्द ही और आसान, आरामदायक तथा रोमांचक होने वाला है। विश्व धरोहर (वर्ल्ड हेरिटेज) का दर्जा प्राप्त कालका-शिमला रेल मार्ग पर जल्द ही अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस विस्टाडोम टॉय ट्रेन शुरू की जा सकती है। इस नई ट्रेन में यात्रियों को शताब्दी एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं मिलेंगी, वहीं इसकी रफ्तार मौजूदा टॉय ट्रेनों से अधिक होगी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast