Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। जिसके चलते हरियाणा के हिसार में आज गुरुवार दोपहर बाद बारिश शुरू हो गई। ग्रामीण इलाकों में तेज हवाएं चल रही हैं। इसके साथ ही सिरसा में तेज बारिश के साथ जमकर ओले पड़े। मौसम विभाग ने 15 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग ने अगले तीन दिन तक लगातार बारिश की चेतावनी जारी की है।
Also read: Haryana news : हरियाणा में नई ट्रांसफर पॉलिसी में हुआ बड़ा बदलाव, इन टीचर्स को नहीं मिलेगी छूट
लगातार आ रहे पश्चिमी विक्षोभ से भीषण गर्मी और लू से भी राहत मिली है। प्रदेश में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं (आंधी) चलने की भी संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।
मौसम विभाग ने आज पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत और जींद जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में धूलभरी आंधी और आकाशीय बिजली चमकने की चेतावनी है।
अगले 3 दिन ऐसा रहेगा मौसम
विभाग ने जानकारी दी है कि 19 जून को पश्चिमी और मध्य हरियाणा के सिरसा, फतेहाबाद, हिसार और भिवानी समेत कई जिलों में यलो अलर्ट रहेगा। इसके अलावा 20 जून को उत्तरी जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर में यलो अलर्ट का असर रहेगा। 21 जून को उत्तरी हरियाणा के सीमित हिस्सों में गरज-चमक की स्थिति बनी रह सकती है।