Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana Weather : हरियाणा में आंधी और बारिश का अलर्ट, विभाग ने जारी किया ताजा अपडेट ?

Haryana Weather : हरियाणा में आंधी और बारिश का अलर्ट,  विभाग ने जारी किया ताजा अपडेट ?

Haryana Weather : हरियाणा में लगातार पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहे हैं जिससे हरियाणावासियों को गर्मी से राहत मिल रही है। मौसम विभाग ने आज दक्षिण-पूर्वी और उत्तरी हरियाणा के करीब 15 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में आंधी और बिजली चमकने की दी चेतावनी...

आज पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत और जींद जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में धूलभरी आंधी और आकाशीय बिजली चमकने की चेतावनी है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मौसम आमतौर पर 23 जून तक परिवर्तनशील रहने व बादलवाई और हवाओं की दिशा में बदलाव की संभावना है। आज रात से 20 जून तक हरियाणा के कई हिस्सों में तेज हवाएं चलने व कहीं-कहीं गरजचमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है। इसके बाद एक और पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 22 व 23 जून के दौरान भी राज्य में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश संभावना जताई गई है।

Also read: Haryana news : हरियाणा में अब सीधी फोन पर दिखेगी जमीनों की पूरी जानकारी, 1.75 करोड़ कृषि भूखंडों की हुई डिजिटल मैपिंग
जानें आगे कैसा रहेगा मौसम....

कल पश्चिमी और मध्य हरियाणा के सिरसा, फतेहाबाद, हिसार और भिवानी समेत कई जिलों में यलो अलर्ट रहेगा। इसके अलावा 20 जून को उत्तरी जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर में यलो अलर्ट का असर रहेगा। 21 जून को उत्तरी हरियाणा के सीमित हिस्सों में बिजली चमकने की संभावना जताई गई है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Group D Notification: हरियाणा में लाखों युवाओं के लिए खुशखबरी, CET Group D का नोटिफिकेशन जारी, 3 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन

Group D Notification: हरियाणा के लाखों युवाओं के लिए आज बड़ी खुखशबरी सामने आई है।

Haryana Roadways : हरियाणा रोडवेज की दादरी से पटियाला जाने के लिए स्पेशल बस सेवा, ये है पूरा रूट और टाइम टेबल

Haryana Roadways : हरियाणा में रोडवेज यात्रियों के लिए अच्छी खबर आई है। हरियाणा रोडवेज ने दादरी से पटियाला जाने के लिए स्पेशल बस सेवा शुरू कर दी है।

IAS Officer Arrest: हरियाणा में CBI ने IAS अधिकारी को गिरफ़्तार किया, पंचकूला नगर निगम में फंड के गलत इस्तेमाल के मामले में हुई गिरफ्तारी

जांच से पता चला है कि यह अकाउंट हरियाणा सरकार के वित्त विभाग के मौजूदा नियमों का उल्लंघन करके खोला गया था। अकाउंट खोलने के फ़ॉर्म में जानकारी इस तरह भरी गई थी ताकि बाद में किए जाने वाले धोखाधड़ी वाले लेन-देन को छिपाया जा सके। IDFC फर्स्ट बैंक के आरोपी अधिकारियों के साथ मिलीभगत करके, MC पंचकूला के कमिश्नर IAS श्री RK सिंह ने बिचौलियों के ज़रिए बैंक अधिकारियों को कई साइन किए हुए चेक दिए। ये चेक फ़िक्स्ड डिपॉज़िट (FD) खोलने के नाम पर दिए गए थे। इन चेकों का इस्तेमाल करके पैसे निकाल लिए गए, लेकिन कोई FD नहीं बनाई गई। निकाली गई रकम को उन शेल कंपनियों (फर्जी कंपनियों) में भेज दिया गया जिन्हें आरोपी बैंक अधिकारी ही कंट्रोल और ऑपरेट करते थे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast