Diljit On Political Entry Rumours: दिलजीत दोसांझ किसी नाम के मोहताज नहीं। वह हर वक्त किसी न किसी कारण से सुर्खियों में बने रहते हैं लेकिन, इस बार चर्चा का विषय उनकी कोई फिल्म,कॉन्सर्ट या गाना नहीं बल्कि पंजाब की राजनीति में एंट्री को लेकर हो रही है।
राजनीति में आने की अटकलों पर उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि वह राजनीति में एंट्री का इरादा नहीं रखते हैं। वह अपने काम से पूरी तरह खुश और संतुष्ट हैं। हाल ही में दिलजीत दोसांझ को पंजाब की राजनीति में शामिल करने की मांग उठी थी।
राजनीति में जाने की अफवाह
दरअसल, हाल ही में एक लेख प्रकाशित हुआ था। जिसका टाइटल क्या दिलजीत दोसांझ पंजाब की राजनीति का चेहरा बन सकते हैं था। बताया जा रहा है कि कुछ राजनीतिक कार्यकर्ता और अलग-अलग क्षेत्र के लोग दिलजीत से राजनीति में आने की अपील कर रहे थे। क्योंकि दिलजीत संगीत के जरिए विश्व में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। इस के चलते ये लेख प्रकाशित किया गया था। बता दें कि हाल में दिलजीत दोसांझ द दुनाइट शो में नजर आए थे। जहां उन्होंने होस्च के साथ जमकर मस्ती की थी।
Also read: ऑपरेशन सिंदूर पर भारतीय सेना का बड़ा बयान, कहा- ये तो सिर्फ शुरुआत है
राजनीति में एंट्री नहीं
दिलजीत दोसांझ ने अपने पोस्ट में लिखा कि कदे वी नहीं, मेरा काम लोगों का मनोरंजन करना है। मैं अपने काम से बहुत खुश हूं। आप सबका धन्यवाद। दिलजीत दोसांझ के इस पोस्ट ने कई फैंस का दिल तोड़ दिया तो कई इस बात से काफी खुश हैं कि स्टारडम के बावजूद वह अपनी कला को नहीं छोड़ना चाहते हैं। एक ने कहा कि राजनीति की दुनिया में जाकर अपनी पहचान खोने से बेहतर है वह लोगों को मनोरंजन करें। दूसरे ने लिखा सच्चा, ईमानदार और सही फैसला।