Haryana School Holidays: हरियाणा के राजकीय विद्यालयों में जुलाई माह के अवकाश की सूची सामने आ गई है। इस महीने रविवार, द्वितीय शनिवार और शहीद उधम सिंह बलिदान दिवस के अवसर पर सरकारी स्कूलों में छुट्टियां रहेंगी। विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों के लिए जुलाई महीने में कुल 6 दिन विद्यालय बंद रहेंगे।
जुलाई 2026 में हरियाणा के सरकारी स्कूलों की छुट्टियां
5 जुलाई – रविवार
11 जुलाई – द्वितीय शनिवार
12 जुलाई – रविवार
19 जुलाई – रविवार
26 जुलाई – रविवार
31 जुलाई – शहीद उधम सिंह बलिदान दिवस (शुक्रवार)
छात्र और अभिभावक रखें ध्यान
राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं और अभिभावक इन तिथियों के अनुसार, अपनी पढ़ाई और अन्य गतिविधियों की योजना बना सकते हैं। यदि शिक्षा विभाग की ओर से किसी अतिरिक्त अवकाश या विशेष आदेश की घोषणा की जाती है, तो उसके अनुसार छुट्टियों में बदलाव संभव है।