Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: करोड़ों की लागत से मॉडल लॉजिस्टिक हब में तब्दिल होगा महेंद्रगढ़, 01 जुलाई को खुलेंगी बोलियां

Haryana News: करोड़ों की लागत से मॉडल लॉजिस्टिक हब में तब्दिल होगा महेंद्रगढ़, 01 जुलाई को खुलेंगी बोलियां

Mahendragarh Model Logistics Hub: हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के नांगल चौधरी क्षेत्र को बहुत-ही जल्द नई गति मिलने वाली है। इस क्षेत्र में प्रस्तावित एकीकृत मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक हब (IMLH) प्रोजेक्ट के लिए जारी ग्लोबल टेंडर की तकनीकी बोलियां 01 जुलाई को चंडीगढ़ में खोली जाएंगी। इस महत्वाकांक्षी परियोजना की अनुमानित लागत 765.27 करोड़ रुपये बताई जा रही है। बता दें, इस परियोजना के लिए अगस्त 2025 में ग्लोबल टेंडर जारी किया गया था। जिसकी आखिरी तारीख 30 जून है। आज शाम 5 बजे तक इच्छुक कंपनियां ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।

पहले चरण में 408 एकड़ भूमि का इस्तेमाल

ये लॉजिस्टिक हब 886 एकड़ भूमि पर विकसित किया जा रहा है। जिसके तहत पहले चरण में 408 एकड़ भूमि का इस्तेमाल किया जाएगा। इसमें सड़क और रेल नेटवर्क से जुड़े माल के भंडारण, परिवहन और वितरण के लिए अत्याधुनिक व्यवस्थाएं तैयार की जाएगी। इस हब को विकसित करने के लिए न्यू दाबला रेलवे स्टेशन से रेल कनेक्टिविटी, 220 केवी की विशेष बिजली की लाइन, नारनौल के नहरो का पानी  की पाइपलाइन और राष्ट्रीय राजमार्ग से सड़क संपर्क जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है। इससे आने वाले समय में औद्योगिक निवेश को नई गति मिल सकती है।

Also read: Haryana School Holidays: जुलाई में सरकारी स्कूलों में कब-कब रहेगी छुट्टी, आ गया बड़ा अपडेट

रोजगार के अवसर भी मिलेंगे

इसके अलावा ये परियोजना दिल्ली-NCR, राजस्थान और उत्तर भारत के औद्योगिक क्षेत्रों के लिए भी अहम मानी जा रही है। इससे माल ढुलाई की लागत में कमी आने की संभावना है। साथ ही, इससे माल की आवाजाही भी तेज होगी और रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।

लेकिन एकीकृत मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक हब (IMLH) प्रोजेक्ट को कानूनी चुनौती का भी सामना करना पड़ा। सुप्रीम कोर्ट ने 91 किसानों की याचिका पर 129 एकड़ भूमि पर निर्माण कार्य पर 7 सितंबर तक रोक लगा दी है। कोर्ट ने कहा कि ये आदेश राज्य सरकार को भूमि अधिग्रहण, पुनर्वास और पुनर्स्थापन अधिनियम 2013 के तहत अपनी वैधानिक प्रक्रिया अपनाने से नहीं रोकेगा। तो वहीं, अब इस मामले की अगली सुनवाई 7 सितंबर को होगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: 'हरियाणा के हक का पानी नहीं छिनने देंगे', इनेलो का सरकार पर बड़ा हमला

Haryana News: पूर्व वित्त मंत्री एवं इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय संरक्षक प्रो. संपत सिंह ने सोमवार को चंडीगढ़ स्थित पार्टी मुख्यालय पर प्रेस वार्ता कर कहा कि इनेलो हमेशा हरियाणा के जल अधिकारों की रक्षा के लिए लड़ाई लड़ता रहा है और राज्य के यमुना जल में उसके वैधानिक हिस्से पर किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं करेगा। दिल्ली में आज बीजेपी ने जो हरियाणा और राजस्थान के बीच जल समझौता किया है इसका इनेलो पूरजोर विरोध करती है। दूसरी ओर, एस.वाई.एल. नहर का निर्माण भी सर्वोच्च न्यायालय के बार-बार निर्देशों के बावजूद अधूरा है, जिससे हरियाणा को लगातार जल संकट का सामना करना पड़ रहा है। बीजेपी औऱ कांग्रेस दोनों पार्टियां हरियाणा के पानी के मामले में एक हो चुकी हैं। कांग्रेस ने जैसे कुर्सी बचाने के लिए समझौता किया था उसी तर्ज पर आज बीजेपी सरकार ने राजस्थान को पानी देने का समझौता किया है। हरियाणा का पानी हरियाणा का है। इनेलो उसकी एक-एक बूंद की रक्षा के लिए लड़ती रहेगी।

Haryana News: हरियाणवी ताई ने कर दिखाया कमाल, 63 साल की उम्र में दसवीं कक्षा की पास

Haryana News: कहते हैं ना कि पढ़ने की कोई उम्र नहीं होती है, इस सच कर दिखाया है हरियाणा के महेंद्रगढ़ की 63 वर्षीय सुशीला देवी ने। उन्होंने पारिवारिक जिम्मेदारियों के चलते वर्षों पहले छूट गई पढ़ाई को उन्होंने दोबारा शुरू किया और राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (NIOS) से दसवीं की परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर एक प्रेरणादायक मिसाल पेश की है।

सोनीपत-पानीपत, गुरुग्राम-मानेसर-रेवाड़ी मेट्रो विस्तार से उभरेंगे नए अवसर, मिडिल क्लास का सपना होगा साकार!

Haryana News: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में मेट्रो और नमो भारत रेल नेटवर्क ने सफर को आसान बना दिया है। लेकिन अब बहुत-ही जल्द से नेटवर्क दिल्ली-NCR की तस्वीर बदलने वाला है। आने वाले कुछ सालों में सोनीपत-पानीपत और गुरुग्राम-मानेसर-रेवाड़ी कॉरिडोर विकसित होंगे, जिसका सीधा असर मिडिल क्लास पर पड़ेगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast