Search KhabarFast

Press ESC to close

19 साल बाद पुराने अंदाज में लौट रहा शिवम का किरदार, इमरान हाशमी की 'Awarapan 2' का धमाकेदार टीज़र आउट

19 साल बाद पुराने अंदाज में लौट रहा शिवम का किरदार, इमरान हाशमी की 'Awarapan 2' का धमाकेदार टीज़र आउट

Awarapan 2 Teaser Out: 'आवारापन' के सिनेमाघरों में हिट होने के लगभग 19 साल बाद, इमरान हाशमी 'आवारापन 2' लेकर आ रहे हैं। इसका टीज़र रिलीज कर दिया गया है। ओजी फिल्म की रिलीज के 19 साल पूरे होने पर निर्माताओं ने सोमवार, 29 जून को फिल्म का पहला टीज़र जारी किया। साल 2007 में इमरान हाशमी की कल्ट क्लासिक फिल्म 'आवारापन' रिलीज हुई थी। वहीं, अब इस फिल्म का सीक्वल 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगा।

फिल्म 'आवारापन 2' का टीज़र

एक मिनट पैंतालीस सेकंड के टीज़र की शुरुआत इमरान के बाइक चलाते हुए होती है, जिसमें उनका किरदार कहता है 'कुछ लोगों की कहानियां उनकी मर्जी से ख़त्म नहीं होती, उनकी कहानी, दूसरे के लिए लिखी जाती है।' इसमें उन्हें 2007 की फिल्म में श्रिया सरन द्वारा निभाए गए किरदार आलिया हामिद को श्रद्धांजलि देते हुए भी दिखाया गया है। बैकग्राउंड में मशहूर गाने 'तो फिर आओ' का नया वर्जन बजते हुए इमरान का किरदार कहता है 'दर्द से मेरा पुराना रिश्ता है।' इस टीज़र में दिशा पाटनी, शबाना आज़मी जैसे अन्य कास्ट की झलक भी देखने को मिलती है।

https://youtu.be/IQ7HkZ-Gun8?si=ReiYVBZ8z8Txj9MX

फिल्म 'आवारापन' की कहानी 

इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन एक गैंगस्टर की कहानी है, जो प्यार, विश्वास और मोक्ष की तलाश में भटकता है। इमरान शिवम पडित जो एक दिल टूटा, नास्तिक है, के किरदार में नजर आते हैं। जो अपने बॉस भरत मलिक (आशुतोष राणा) के लिए काम करता है। अपनी पुरानी प्रेमिका के दर्द को भूलने के लिए वह अपराध की दुनिया में खोया रहता है। लेकिन जब उसे अपने बॉस की मिस्ट्रेस रीमा (मृणालिनी शर्मा) पर नजर रखने का काम सौंपा जाता है, तो उसकी जिंदगी बदल जाती है। रीमा की मासूमियत और आस्था शिवम के अंदर दबे इंसान को जगा देती है।

मोहित सूरी के निर्देशन में बनी ओरिजिनल 'आवारापन' 29 जून, 2007 को रिलीज़ हुई थी। इमरान हाशमी और श्रिया सरन स्टारर यह फ़िल्म रिलीज के समय बॉक्स ऑफ़िस पर तो अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई, लेकिन धीरे-धीरे फैंस के बीच इसे काफ़ी पसंद किया जाने लगा। इसका संगीत, ख़ासकर 'तो फिर आओ', 'तेरा-मेरा रिश्ता' जैसे गाने, आज भी लोगों के दिलों में बसे हुए हैं। वहीं, अब नितिन कक्कड़ के निर्देशन में बनी 'आवारापन 2' में शिवम पंडित की कहानी को आगे बढ़ाया गया है। दूसरी तरफ, फैंस भी इस फिल्म के रिचीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Also read: शादी के 10 साल बाद Gaurav Khanna और Akanksha Chamola होंगे अलग, पत्नी ने किया कंफर्म; बोली - एक साल से...

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

आमिर खान को कथित धमकी से मचा हड़कंप, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से वायरल हुई पोस्ट की जांच शुरू

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान को लेकर सोशल मीडिया पर एक कथित धमकी भरी पोस्ट और ऑडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। दावा किया जा रहा है कि यह पोस्ट लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से जारी की गई है।

‘ये एक ऐसा पल है, जिसे शब्दों में बयां...’, ‘Article 370’ को तीन राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर आदित्य धर हुए गदगद; शेयर किया भावुक पोस्ट

Aditya Dhar on Article 370 wins 3 National Awards: फिल्म निर्माता आदित्य धर ने 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में 'आर्टिकल 370' को तीन पुरस्कार मिलने पर आभार व्यक्त किया है, जिनमें सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का प्रतिष्ठित पुरस्कार भी शामिल है। इस राजनीतिक थ्रिलर फिल्म ने यामी गौतम के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री और शशवत सचदेव के लिए सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन का पुरस्कार भी जीता है।

टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, व्लॉग में बताया हेल्थ अपडेट

टीवी अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ ने अपने नए व्लॉग में अपनी मां की सेहत को लेकर जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि उनकी मां को लगातार पेट दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast