Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: हरियाणवी ताई ने कर दिखाया कमाल, 63 साल की उम्र में दसवीं कक्षा की पास

Haryana News: हरियाणवी ताई ने कर दिखाया कमाल, 63 साल की उम्र में दसवीं कक्षा की पास

Haryana News: कहते हैं ना कि पढ़ने की कोई उम्र नहीं होती है, इस सच कर दिखाया है हरियाणा के महेंद्रगढ़ की 63 वर्षीय सुशीला देवी ने। उन्होंने पारिवारिक जिम्मेदारियों के चलते वर्षों पहले छूट गई पढ़ाई को उन्होंने दोबारा शुरू किया और राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (NIOS) से दसवीं की परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर एक प्रेरणादायक मिसाल पेश की है।

गांव चामधेड़ा (देवनगर) ने सुशीला देवी ने पहले पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण अपनी शिक्षा बीच में छोड़ दी थी। परिवार की जिम्मेदारियां निभाने के बाद उन्होंने एक बार फिर पढ़ाई शुरू करने का फैसला किया। मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर उन्होंने दसवीं की परीक्षा पास कर यह साबित कर दिया कि यदि इरादे मजबूत हों तो उम्र कभी भी सफलता की राह में बाधा नहीं बनती।

परिवार ने बढ़ाया हौसला

सुशीला देवी महेंद्रगढ़ के गांव चामधेड़ा (देवनगर) निवासी बाबूलाल की धर्मपत्नी तथा पूर्व सरपंच विष्णु डाबड़ की माता हैं। परिवार के सहयोग और अपने आत्मविश्वास के दम पर उन्होंने शिक्षा के अधूरे सफर को पूरा किया और समाज के लिए प्रेरणा का संदेश दिया।

समाज के लिए बनीं प्रेरणा

63 वर्षीय सुशीला देवी की सफलता उन लोगों के लिए प्रेरणा है, जो किसी वजह से अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पाते हैं। उनके लिए सुशीला देवी की सफलता ने संदेश दिया है कि शिक्षा किसी उम्र की मोहतज नहीं होती है, बल्कि इच्छा शक्ति और मेहनत सबसे महत्वपूर्ण होती है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: अंबाला में निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत ढही, 6 मजदूरों की मौत; 18 का रेस्क्यू

Haryana News: हरियाणा के अंबाला में निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत गिरने से बड़ा हादसा हो गया। धूलकोट गांव में रविवार दोपहर करीब 3 बजे निर्माणाधीन बिल्डिंग का एक बड़ा हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के वक्त बड़ी संख्या में मजदूर निर्माण कार्य में जुटे हुए थे। मलबा गिरने से कई मजदूर उसके नीचे दब गए। शुरुआती रिपोर्टों में मृतकों की संख्या चार बताई गई थी, लेकिन सोमवार सुबह तक यह आंकड़ा बढ़कर 6 हो गया।

हरियाणा के भिवानी में काली थैली में लटका मिला नवजात, इलाके में मचा हड़कंप

Haryana News: हरियाणा के भिवानी की बिजली बोर्ड कॉलोनी में सोमवार सुबह एक नवजात शिशु (लड़का) पेड़ पर काली थैली में लटके मिलने से हड़कंप मच गया। कॉलोनी के लोगों ने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस और एंबुलेंस की मदद से नवजात को सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती करवाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक नवजात एक बच्चे का है और उसके शरीर पर जन्म के बाद की नाल भी बंधी हुई थी। फिलहाल बच्चा स्वस्थ बताया जा रहा है।

MP News: उज्जैन शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर जबरदस्त बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले; 2500 से ज्यादा जवान तैनात

Ujjain Shahi Masjid Protest: मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक बड़ा बवाल हो गया है। यहां अब्दालपुरा इलाके में शाही मस्जिद के एक हिस्से को हटाने की कार्रवाई की जा रही थी, लेकिन तभी वहां के लोग विरोध-प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान पत्थरबाजी की घटना भी दर्ज की गई। जिसके बाद पुलिस को हालात काबू करने के लिए भीड़ पर आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast