Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: सीएम सैनी से मुलाकात के बाद झिंडा का बड़ा ऐलान, 25 अगस्त का रोष प्रदर्शन रद्द

Haryana News: सीएम सैनी से मुलाकात के बाद झिंडा का बड़ा ऐलान, 25 अगस्त का रोष प्रदर्शन रद्द

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मंगलवार को हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान जगदीश सिंह झिंडा की अगुवाई में विभिन्न सिख संगठनों के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस दौरान पंजोखरा साहिब से संबंधित विषय पर मुख्यमंत्री के साथ विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक को लेकर जगदीश सिंह झिंडा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ हुई बातचीत सकारात्मक एवं सफल रही। मुख्यमंत्री ने पंजोखरा साहिब के विषय पर हर प्रकार की संभव मदद एवं सहयोग का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद 25 अगस्त को प्रस्तावित रोष प्रदर्शन अब नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी सिख संगठनों और साध संगत से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह से बचें तथा प्रदेश के हित में आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ कार्य करें।

झिंडा ने की बड़ी अपील

जगदीश सिंह झिंडा ने कहा कि पंजोखरा साहिब से जुड़े विषय पर सकारात्मक बातचीत हुई है और मुख्यमंत्री की ओर से दिए गए आश्वासन के बाद अब सभी पक्षों को शांतिपूर्ण एवं सकारात्मक तरीके से आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने साध संगत से भी किसी अपुष्ट सूचना पर विश्वास न करने की अपील की।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, सीआईए-1 की जवाबी कार्रवाई में दो आरोपी घायल, 7 राउंड हुई फायरिंग

Haryana News: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में पुलिस की सीआईए-1 टीम और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। दोनों आरोपी सेक्टर-7 स्थित सीनियर एडवोकेट बलवंत सिंह वालिया के घर बंदूक की नोक पर हुई लूट के मामले में पुलिस रिमांड पर थे। हथियार बरामदगी के दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर कथित तौर पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों की टांग में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें हिरासत में लेकर कुरुक्षेत्र के एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Haryana News: हरियाणा में पूर्व अग्निवीरों को बड़ा तोहफा, पुलिस समेत 6 विभागों में 20% तक आरक्षण

Haryana News: हरियाणा सरकार ने पूर्व अग्निवीरों के लिए सरकारी रोजगार के अवसरों का विस्तार करते हुए सीधी भर्ती में निर्धारित सरकारी पदों पर 20 प्रतिशत क्षैतिज (हॉरिजॉन्टल) आरक्षण देने का निर्णय लिया है। इसके अलावा, ग्रुप-सी के अन्य पदों पर 5 प्रतिशत तथा कौशल विशेषज्ञता से संबंधित ग्रुप-बी पदों पर एक प्रतिशत हॉरिजॉन्टल आरक्षण का प्रावधान किया गया है।  मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा आज इस संबंध में विस्तृत निर्देश जारी किए गए हैं। नई व्यवस्था 1 सितंबर, 2026 से लागू होगी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast