Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: हरियाणा में पूर्व अग्निवीरों को बड़ा तोहफा, पुलिस समेत 6 विभागों में 20% तक आरक्षण

Haryana News: हरियाणा में पूर्व अग्निवीरों को बड़ा तोहफा, पुलिस समेत 6 विभागों में 20% तक आरक्षण

Haryana News: हरियाणा सरकार ने पूर्व अग्निवीरों के लिए सरकारी रोजगार के अवसरों का विस्तार करते हुए सीधी भर्ती में निर्धारित सरकारी पदों पर 20 प्रतिशत क्षैतिज (हॉरिजॉन्टल) आरक्षण देने का निर्णय लिया है। इसके अलावा, ग्रुप-सी के अन्य पदों पर 5 प्रतिशत तथा कौशल विशेषज्ञता से संबंधित ग्रुप-बी पदों पर एक प्रतिशत हॉरिजॉन्टल आरक्षण का प्रावधान किया गया है।  मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा आज इस संबंध में विस्तृत निर्देश जारी किए गए हैं। नई व्यवस्था 1 सितंबर, 2026 से लागू होगी।

20 प्रतिशत हॉरिजॉन्टल आरक्षण गृह विभाग के अंतर्गत पुलिस कांस्टेबल, इंडियन रिजर्व बटालियन (आईआरबी) में कांस्टेबल, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरडीएफ) में कांस्टेबल, फॉरेस्ट गार्ड, जेल विभाग में वार्डन, माइनिंग गार्ड, वाइल्डलाइफ गार्ड तथा फायर ऑपरेटर-कम-ड्राइवर के पदों पर लागू होगा। इन पदों पर 20 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण के अंतर्गत वंचित अनुसूचित जाति के लिए 2 प्रतिशत, अन्य अनुसूचित जाति के लिए 2 प्रतिशत, बीसी-ए के लिए 3 प्रतिशत, बीसी-बी के लिए 2 प्रतिशत, ईडब्ल्यूएस के लिए 2 प्रतिशत तथा अनारक्षित श्रेणी के लिए 9 प्रतिशत आरक्षण निर्धारित किया गया है।

5 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया जाएगा

इसी प्रकार, निर्धारित विशेष पदों को छोड़कर अन्य ग्रुप-सी पदों में पूर्व अग्निवीरों के लिए 5 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया जाएगा। इस 5 प्रतिशत आरक्षण में वंचित अनुसूचित जाति तथा अन्य अनुसूचित जाति के लिए एक-एक प्रतिशत, बीसी-ए तथा बीसी-बी के लिए निर्धारित प्रावधानों के अनुसार एक प्रतिशत तथा शेष 3 प्रतिशत ईडब्ल्यूएस एवं अनारक्षित श्रेणी के लिए होगा।

कौशल विशेषज्ञता से संबंधित ग्रुप-बी पदों पर पूर्व अग्निवीरों के लिए एक प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का प्रावधान किया गया है। इसका उद्देश्य सैन्य सेवा एवं प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त कौशल को सरकारी भर्ती में मान्यता देना है। भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद पूर्व अग्निवीरों का चयन उनकी संबंधित श्रेणी में मेरिट के आधार पर किया जाएगा और उनका चयन उनकी संबंधित ऊर्ध्वाधर (वर्टिकल) श्रेणी के आरक्षित पद के विरुद्ध किया जाएगा। यदि आरक्षित पद के लिए उपयुक्त पूर्व अग्निवीर उपलब्ध नहीं होता है, तो संबंधित पद को लागू नियमों के अनुसार उसी वर्टिकल आरक्षण श्रेणी के उपयुक्त उम्मीदवार से भरा जा सकेगा।

पूर्व अग्निवीरों को भर्ती प्रक्रिया में महत्वपूर्ण राहत देते हुए पुलिस कांस्टेबल, फॉरेस्ट गार्ड, वार्डर, माइनिंग गार्ड और वाइल्डलाइफ गार्ड के पदों के लिए आवश्यक फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट (पीएसटी) से छूट प्रदान की गई है। हालांकि, भर्ती एजेंसी द्वारा निर्धारित लिखित परीक्षा में पूर्व अग्निवीरों को शामिल होना होगा।

ग्रुप-सी पदों की भर्ती के लिए पूर्व अग्निवीरों को कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीईटी) से छूट का मौजूदा प्रावधान भी जारी रहेगा। इसके अलावा, विज्ञापित पद के लिए उनके प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त कौशल से संबंधित कौशल परीक्षा से भी उन्हें छूट दी जाएगी। हालांकि, निर्धारित लिखित परीक्षा देना अनिवार्य रहेगा। इन छूटों का लाभ संबंधित पदों के लिए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जारी विज्ञापन के अंतर्गत आवेदन करते समय प्रदान किया जाएगा।

इन निर्देशों के साथ पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण से संबंधित समय-समय पर जारी सभी संशोधनों को समाहित किया गया है। इसके साथ ही 20 अगस्त, 2025 और 20 जुलाई, 2026 को जारी पूर्व निर्देश वापस ले लिए गए हैं। सरकार ने सभी संबंधित विभागों, बोर्डों, निगमों, विश्वविद्यालयों एवं अन्य सक्षम प्राधिकारियों को इन निर्देशों का अक्षरश पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। विभागीय सेवा नियमों में आवश्यक परिणामी संशोधन भी तत्काल किए जाएंगे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, सीआईए-1 की जवाबी कार्रवाई में दो आरोपी घायल, 7 राउंड हुई फायरिंग

Haryana News: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में पुलिस की सीआईए-1 टीम और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। दोनों आरोपी सेक्टर-7 स्थित सीनियर एडवोकेट बलवंत सिंह वालिया के घर बंदूक की नोक पर हुई लूट के मामले में पुलिस रिमांड पर थे। हथियार बरामदगी के दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर कथित तौर पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों की टांग में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें हिरासत में लेकर कुरुक्षेत्र के एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Haryana News: सीएम सैनी से मुलाकात के बाद झिंडा का बड़ा ऐलान, 25 अगस्त का रोष प्रदर्शन रद्द

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मंगलवार को हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान जगदीश सिंह झिंडा की अगुवाई में विभिन्न सिख संगठनों के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस दौरान पंजोखरा साहिब से संबंधित विषय पर मुख्यमंत्री के साथ विस्तार से चर्चा हुई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast