Gold-Silver Rate Today 19 August 2026: सोने और चांदी की कीमतों में आज भी उतार-चढ़ाव जारी है। बाजार खुलने से पहले मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 1.06% यानी 1,659 रुपये गिरकर 1,54,281 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,55,940 रुपये पर बंद हुआ था। बुलियन्स के अनुसार सोने की कीमत 1,54,570 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 4,393.20 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक टैक्स समेत सोने की कीमत 1,58,800 रुपये प्रति 10 ग्राम, वहीं गुडरिटर्न्स के अनुसार 24 कैरेट सोना 1,56,040 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
वहीं चांदी की बात करें तो, MCX वायदा भाव 0.07% यानी 158 रुपये गिरकर 2,32,261 रुपये प्रति किलो हो गया, जबकि पिछले सत्र में यह 2,32,419 रुपये प्रति किलो था। बुलियन्स के अनुसार चांदी 2,33,280 रुपये प्रति किलो और अंतरराष्ट्रीय बाजार में 63.09 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में टैक्स समेत चांदी की कीमत 2,40,730 रुपये प्रति किलो पर स्थिर है।
1.दिल्ली
24K सोना 156040 रुपये प्रति 10 ग्राम
22K सोना 143050 रुपये प्रति 10 ग्राम
18K सोना 117070 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी 250000 प्रति किलोग्राम
2. मुंबई
24K सोना 1,55,890रुपये प्रति 10 ग्राम
22K सोना 142900 रुपये प्रति 10 ग्राम
18K सोना 116920 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी 250000 प्रति किलो
3. लखनऊ
24K सोना 156040 रुपये प्रति 10 ग्राम
22K सोना 143050 रुपये प्रति 10 ग्राम
18K सोना 117070 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी 250000 रुपये प्रति किलो
4. चेन्नई
24K सोना 155890 रुपये प्रति 10 ग्राम
22K सोना 142900 रुपये प्रति 10 ग्राम
18K कैरेट 120700 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी 255000 रुपये प्रति किलोग्राम