Search KhabarFast

Press ESC to close

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में आग का तांडव, होटल अग्निकांड में 9 की मौत,6 लोग झुलसे

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में आग का तांडव, होटल अग्निकांड में 9 की मौत,6 लोग झुलसे

Kolkata fire: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में भीषण हादसा हो गया। जहां एक होटल में आग लगने से 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 6 लोग झुलस गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया लिया। साथ ही घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया।

अग्निशमन विभाग के मताबिक, कोलकाता की मिर्ज़ा ग़ालिब स्ट्रीट पर एक होटल में तड़के करीब 2 बजे आग लगने से 9 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। घटना में मरने वाले बांग्लादेशी नागरिक थे जो इलाज के लिए यहां आए थे। दमकल विभाग की टीम ने काफी प्रयासों के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया है। हालांकि, अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि आग लगने की वजह क्या थी। पुलिस और फॉरेंसिक टीम इस हादसे की जांच कर रही है।  

एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार तड़के मध्य कोलकाता के मिर्जा ग़ालिब स्ट्रीट स्थित एक होटल में आग लगने से कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। दमकल विभाग के सूत्रों के अनुसार, आग लगभग 2:00 बजे लगी। सूत्रों के मुताबिक, मृतक बांग्लादेशी नागरिक थे जो चिकित्सा उपचार के लिए कोलकाता आए थे। आग लगने का सटीक कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

सोमवार को बीरभूम में लगी थी आग

इससे पहले सोमवार को बीरभूम जिले के तारापीठ स्थित एक होटल में शॉर्ट सर्किट के कारण आठ लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। बीरभूम के पुलिस अधीक्षक विदित राज भुंदेश ने पत्रकारों को बताया, "बाहर से न तो धुआं दिखाई दे रहा था और न ही आग की लपटें। पुलिस और दमकल दल मौके पर पहुंचे; सीढ़ियों की मदद से 22 लोगों को बचाया गया और 11 अन्य को अस्पताल भेजा गया... इस घटना में 7 लोगों की जान चली गई है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Aaj Ka Mausam 19 August 2026: IMD का बड़ा अलर्ट! यूपी-बिहार समेत 18 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का खतरा

Aaj Ka Mausam 19 August 2026: देश में लगातार मानसून का कहर जारी है। इसी बीच मौसम विभाग बड़ा अलर्ट जारी किया है। IMD ने 19 अगस्त को यूपी, बिहार समेत 18 राज्यों में भारी बारिश के साथ आंधी-तूफान का अलर्ट भी जारी किया है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं दूसरी तरफ पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश के कारण भूस्खलन की आशंका जताई गई है। कुछ राज्यों में ओलावृष्टि की भी चेतावनी जारी की गई है।

Jharkhand News: झारखंड में 44 भर्ती परीक्षाएं रद्द, सरकार ने जारी की पूरी सूची

Jharkhand News: झारखंड सरकार ने मंगलवार को झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) द्वारा आयोजित 44 भर्ती परीक्षाओं की सूची जारी की, जिन्हें अनियमितताओं के कारण रद्द कर दिया गया था। यह फैसला छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच लिया गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast