Search KhabarFast

Press ESC to close

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, सीआईए-1 की जवाबी कार्रवाई में दो आरोपी घायल, 7 राउंड हुई फायरिंग

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, सीआईए-1 की जवाबी कार्रवाई में दो आरोपी घायल, 7 राउंड हुई फायरिंग

Haryana News: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में पुलिस की सीआईए-1 टीम और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। दोनों आरोपी सेक्टर-7 स्थित सीनियर एडवोकेट बलवंत सिंह वालिया के घर बंदूक की नोक पर हुई लूट के मामले में पुलिस रिमांड पर थे। हथियार बरामदगी के दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर कथित तौर पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों की टांग में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें हिरासत में लेकर कुरुक्षेत्र के एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सीआईए-1 इंचार्ज प्रतीक कुमार के मुताबिक, एडवोकेट बलवंत सिंह वालिया के घर हुई लूट के मामले में पुलिस अब तक सात आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें से चार आरोपियों को नौ दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था। इसी दौरान दो मुख्य आरोपियों साहिल (27), निवासी सोनीपत, और कमल (28), निवासी गांव रसूलपुर, पानीपत, को कुरुक्षेत्र फ्लावर सिटी के पीछे छिपाए गए हथियार बरामद कराने के लिए ले जाया गया था।

पुलिस के अनुसार, हथियार निकालते समय दोनों आरोपियों ने अचानक पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। हमले के बाद पुलिसकर्मियों ने मोर्चा संभाला और आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। पुलिस की फायरिंग में दोनों आरोपियों की टांग में गोली लगी और वे मौके पर गिर पड़े। इसके बाद पुलिस ने दोनों को काबू कर लिया।

दोनों ओर से करीब 7 राउंड फायरिंग

पुलिस के मुताबिक, मुठभेड़ के दौरान दोनों ओर से करीब सात राउंड फायर किए गए। घटना की सूचना मिलने के बाद सीन ऑफ क्राइम टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मौके से 32 बोर का हथियार भी बरामद किया है। पूरे घटनाक्रम को लेकर पुलिस आगे की जांच कर रही है।

लूट के मामले में 15 लाख रुपये और ज्वेलरी बरामद

पुलिस के अनुसार, एडवोकेट के घर हुई लूट के मामले में अब तक करीब 15 लाख रुपये नकद और बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए जा चुके हैं। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर लूट की वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

फिलहाल मुठभेड़ में घायल दोनों आरोपियों का कुरुक्षेत्र के एलएनजेपी अस्पताल में पुलिस की निगरानी में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले में हथियारों की बरामदगी, लूट में आरोपियों की भूमिका और अन्य संभावित कड़ियों की जांच कर रही है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: हरियाणा में पूर्व अग्निवीरों को बड़ा तोहफा, पुलिस समेत 6 विभागों में 20% तक आरक्षण

Haryana News: हरियाणा सरकार ने पूर्व अग्निवीरों के लिए सरकारी रोजगार के अवसरों का विस्तार करते हुए सीधी भर्ती में निर्धारित सरकारी पदों पर 20 प्रतिशत क्षैतिज (हॉरिजॉन्टल) आरक्षण देने का निर्णय लिया है। इसके अलावा, ग्रुप-सी के अन्य पदों पर 5 प्रतिशत तथा कौशल विशेषज्ञता से संबंधित ग्रुप-बी पदों पर एक प्रतिशत हॉरिजॉन्टल आरक्षण का प्रावधान किया गया है।  मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा आज इस संबंध में विस्तृत निर्देश जारी किए गए हैं। नई व्यवस्था 1 सितंबर, 2026 से लागू होगी।

Haryana News: सीएम सैनी से मुलाकात के बाद झिंडा का बड़ा ऐलान, 25 अगस्त का रोष प्रदर्शन रद्द

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मंगलवार को हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान जगदीश सिंह झिंडा की अगुवाई में विभिन्न सिख संगठनों के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस दौरान पंजोखरा साहिब से संबंधित विषय पर मुख्यमंत्री के साथ विस्तार से चर्चा हुई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast