Aaj Ka Mausam 19 August 2026: देश में लगातार मानसून का कहर जारी है। इसी बीच मौसम विभाग बड़ा अलर्ट जारी किया है। IMD ने 19 अगस्त को यूपी, बिहार समेत 18 राज्यों में भारी बारिश के साथ आंधी-तूफान का अलर्ट भी जारी किया है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं दूसरी तरफ पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश के कारण भूस्खलन की आशंका जताई गई है। कुछ राज्यों में ओलावृष्टि की भी चेतावनी जारी की गई है।
19 अगस्त को दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम खराब रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने दिल्ली में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान राजधानी में अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं, उत्तर प्रदेश के मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, कानपुर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, प्रयागराज, सोनभद्र, कौशांबी, मिर्जापुर, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, बिजनौर, बदायूं, सिद्धार्थनगर, सीतापुर, हरदोई, ज्योतिबाफुले नगर, गोंडा और देवरिया में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है।
उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक, 19 अगस्त को उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में मौसम खराब रहने की संभावना है। उत्तराखंड के अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, बागेश्वर, देहरादून, पिथौरागढ़, हरिद्वार, ऋषिकेश और चंपावत में भारी बारिश के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी है। देहरादून में अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। हिमाचल प्रदेश के मंडी, चंबा, शिमला, कुल्लू, ऊना, सिरमौर, सोलन, किन्नौर और बिलासपुर में तेज आंधी के साथ बारिश का अलर्ट है, जहां हवा की रफ्तार 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। मनाली में अधिकतम तापमान 11 और न्यूनतम माइनस 4 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं, जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग, उधमपुर, डोडा, कठुआ, जम्मू, राजौरी, रामबन और किश्तवाड़ में तेज बारिश और 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।