Search KhabarFast

Press ESC to close

HARYANA NEWS: पानीपत में भीषण आग धागा फैक्ट्री का गोदाम खाक, करोड़ों का नुकसान

HARYANA NEWS: पानीपत में भीषण आग धागा फैक्ट्री का गोदाम खाक, करोड़ों का नुकसान

Panipat Fire: हरियाणा की औद्योगिक नगरी पानीपत में आगजनी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामले में रिसालू रोड स्थित एक फैक्ट्री में लगी भीषण आग ने भारी तबाही मचा दी। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और फैक्ट्री से उठता धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई देता रहा।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि आग पर काबू पाने में अपेक्षा से अधिक समय लगा, जिससे नुकसान और बढ़ गया। आग की चपेट में आकर फैक्ट्री का धागा गोदाम पूरी तरह जलकर राख हो गया और उसमें रखा सारा माल नष्ट हो गया। गोदाम का हिस्सा भी आग के कारण ढह गया। दमकल अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि रात करीब 2 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। इसके तुरंत बाद सेक्टर-25 फायर स्टेशन से गाड़ियां रवाना की गईं। आग की गंभीरता को देखते हुए रेड लाइट, हाली पार्क, समालखा सहित अन्य फायर स्टेशनों से भी अतिरिक्त गाड़ियां मौके पर बुलाई गईं। उन्होंने बताया कि आग धागा गोदाम और फैक्ट्री दोनों में लगी थी, जिसके चलते हालात काफी गंभीर हो गए थे।

Also read: Haryana News: हांसी में ऑनलाइन ठगी की कोशिश नाकाम, दुकानदारों ने ठगों को दबोचा

शॉर्ट सर्किट से भड़की आग

आग के कारण गोदाम में रखा धागे का पूरा स्टॉक जलकर नष्ट हो गया, जबकि बिल्डिंग का गोदाम वाला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त होकर गिर गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि दमकल कर्मियों ने फैक्ट्री के ऑफिस ब्लॉक, लेबर क्वार्टर और महंगी मशीनरी को सुरक्षित बचा लिया। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आंधी-तूफान के कारण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। बिजली बहाल होने के बाद शॉर्ट सर्किट से आग भड़क गई। फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और आगे की जांच जारी है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bihar News: किसानों की आय बढ़ाने के लिए CM सम्राट चौधरी का बड़ा निर्देश, 2030 तक कृषि उत्पादों को मिलेगा ग्लोबल बाजार

Bihar News: बिहार में कृषि विकास और उच्च शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कई अहम निर्देश दिए हैं। उन्होंने राज्य के कृषि उत्पादों की बेहतर ब्रांडिंग और बाजार उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ वर्ष 2030 तक परिवहन एवं लॉजिस्टिक्स के अन्य माध्यम विकसित करने को कहा है। इससे बिहार के किसानों के उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार तक

Bihar News: बिहार में खेलों को बढ़ावा देने की तैयारी, CM सम्राट चौधरी ने जारी करने को कहा खेल कैलेंडर

Bihar News:बिहार में खेल संस्कृति को मजबूत करने और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने खेल विभाग की समीक्षा बैठक में दिसंबर 2026 से मार्च 2027 तक होने वाले खेल आयोजनों का कैलेंडर जारी करने का निर्देश दिया है। उन्होंने अधिकारियों से सभी खेल आयोजनों को सुव्यवस्थित और आकर्षक

UTU कुलपति ने किया नरेन्द्रनगर पॉलीटेक्निक का निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Uttarakhand News : वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, देहरादून की माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) तृप्ता ठाकुर ने विश्वविद्यालय में तकनीकी शिक्षा के विस्तार एवं शैक्षणिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के उद्देश्य से नरेन्द्रनगर स्थित राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थान का निरीक्षण एवं भ्रमण किया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast