Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: हांसी में ऑनलाइन ठगी की कोशिश नाकाम, दुकानदारों ने ठगों को दबोचा

Haryana News: हांसी में ऑनलाइन ठगी की कोशिश नाकाम, दुकानदारों ने ठगों को दबोचा

Hansi News: हरियाणा के हांसी में शातिर ठगो द्वारा ठगी करने का मामला सामने आया है। हांसी में फर्जी ऑनलाइन पेमेंट के जरिए ठगी करने वाले युवकों को दुकानदारों ने रंगे हाथ पकड़ लिया, जिसके बाद मौके पर जमकर हंगामा हुआ। आरोपियों को तुरंत पुलिस के हवाले कर दिया गया। ये युवक पिछले कई दिनों से हांसी बाजार में दुकानदारों को नकली ऑनलाइन ट्रांजैक्शन दिखाकर सामान लेकर फरार हो रहे थे। बार-बार हो रही घटनाओं के बाद दुकानदारों को शक हुआ और उन्होंने सतर्कता बरतते हुए आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

इन तस्वीरों में दिख रहे ये पुलिस गाड़ी में दो शातिर ठग बहुत ही चालाक ठग है। ये दुकान पर भीड़ होने का फायदा उठाकर दुकानदारों को बेहकूप बनाकर उनसे बिना रुपए देकर सामान ले जाते है। लेकिन ये शातिरदारी कब तक चलती। एक दिन तो ठग पकड़े ही जाते है। आज भी ये दोनों युवक काफी शातिर तरीके से फर्जी ऑनलाइन पेमेंट दिखाकर बाजार में ठगी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। दुकान पर भीड़ न होने पर जब दुकानदारों की सतर्कता के चलते इन्हें मौके पर ही पकड़ लिया गया और पुलिस के हवाले कर दिया गया, जिसके बाद पुलिस ने इन्हें हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

वहीं, सर्व व्यापार मंडल के प्रधान बजरंग बंसल भी मौके पर पहुंचे और ठगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि ये लोग लगातार बाजार में इस तरह की ठगी कर रहे हैं। आज भी इन्होंने फर्जी ऐप पर पेमेंट दिखाकर सामान ले जाने की कोशिश की, लेकिन दुकानदारों की सतर्कता से पकड़े गए और पुलिस के हवाले कर दिए गए।  वहीं मार्केट प्रधान दिनेश गोयल ने बताया कि दोनों युवक बाजार में एक दुकान पर खरीददारी करने पहुंचे। जहां खरीददारी के बाद फर्जी भुगतान किया। इस पर दुकानदार ने उन्हें पहचान लिया व अन्य दुकानदारों को एकत्रित किया। सभी दुकानदार उन्हें पकड़ा व पुलिस को शिकायत दी।  मेरी दुकान पर भी ये सामान लेकर फरार हो गए थे।

Also read: Haryana News: पारिवारिक त्रासदी ने तोड़ा परिवार...पति ने पत्नी और चार बच्चों को दिया जहर, फिर खुद की काटी कलाई

अरुण दुकानदार का कहना है कि दो युवक आज सामान लेने आए। सामान लेकर एक फर्जी एप के जरिए पेमेंट की। पैसे मेरे खाते में नहीं आए तो मैने जैसे ही देखा तो वे दुकान के बाहर बाइक लेकर दोनों भागने लगे। सब दुकानदारों ने मिलकर इनको पकड़ा ओर पुलिस के हवाले कर दिया। करीब छह दुकानदारों के साथ धोखाधड़ी कर चुके थे। हम उचित कार्यवाही की मांग करते हैं। घटना की सूचना मिलते ही SHO सुखजीत सिंह मौके पर पहुंचे और बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है तथा उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दुकानदारों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

HARYANA NEWS: फरीदाबाद में बड़ा हादसा, सीवर सफाई के दौरान दो लोगों की गई जान

Faridabad Incident: हरियाणा के फरीदाबाद के बीपीटीपी इलाके में एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां सीवर की सफाई के दौरान दम घुटने से दो लोगों की मौत हो गई। दोनों कर्मचारी बीपीटीपी क्षेत्र में ही कार्यरत थे और नियमित सफाई कार्य के दौरान सीवर लाइन में उतरे थे।

उत्तर प्रदेश में बड़ा सड़क हादसा, मदद के लिए जमा हुई भीड़ को कार ने रौंदा, 8 लोगों की जान गई

UP Road Accident: उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में एक दर्दनाक सड़क हादसा देखने को मिला। जहां घायलों की मदद करने पहुंचे लोगों को एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने रौंद दिया। इस हादसे में कुल 8 लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस हादसे की जांच में जुट गई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast