Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: अंबाला में शहीद स्मारक देखने का इंतजार खत्म, 15 नवंबर से मिलेगी एंट्री; जानें कैसे होगी बुकिंग

Haryana News: अंबाला में शहीद स्मारक देखने का इंतजार खत्म, 15 नवंबर से मिलेगी एंट्री; जानें कैसे होगी बुकिंग

Haryana News: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि आजादी की पहली लडाई का शहीद स्मारक का उदघाटन देश के केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह द्वारा 5 नंवबर, 2026 को कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि आगामी 15 नवंबर, 2026 से इस स्मारक को आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा और एक महीना तक यह स्मारक प्रतिदिन 500 लोगों को नि:शुल्क दिखाया जाएगा।

विज ने बताया कि इस स्मारक में आने के लिए आम जनता को सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक इसकी टिकटें बुक करानी होगी। उन्होंने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेश से एक महीना स्मारक नि:शुल्क दिखाया जाएगा और एक महीना तक प्रतिदिन केवल 500 लोगों को ही दिखाया जाएगा। उन्होंने बताया कि नि:शुल्क देखने वालों को भी अपनी टिकट बुक करनी होगी। उसके लिए ambalawarmemorial.com पर जाकर ऑनलाईन अपनी टिकट को बुक कर सकते हैं। इसके अलावा, मेमोरियल में भी टिकट देने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि आजादी की पहली लडाई कांग्रेस के जन्म से 28 वर्ष पहले अंबाला छावनी में 10 मई, 1857 से शुरू हुई थी। उन्होंने कहा कि मेरठ से 9 घंटे यह लडाई शुरू थी और यह लडाई सशस्त्र हुई थी तथा ये लडाई सारे देश में लडी गई थी। लेकिन जिन शहीदों को पेडों से बांध-बांधकर गोलियां मार दी गई और जिन पर कोल्हू चलवाए गए गांव के गांव अंग्रेजों द्वारा जला दिए गए थे।

अमित शाह ने किया था उद्घाटन

विज ने बताया कि ऐसे उन हजारों शहीद, जिनको कभी इतिहास में जो स्थान मिलना चाहिए था, वो नहीं मिला। उन शहीदों को स्थान दिलाने के लिए अंबाला छावनी में शहीद स्मारक का निर्माण किया गया है जिसका उद्घाटन हमारे देश के यशस्वी गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने 5 नवंबर, 2026 को कर दिया है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: सीएम सैनी ने धनतेरस पर खोला सौगातों का पिटारा, लाडवा के 63 गांवों को मिले करोड़ों रुपये

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लाडवा में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में क्षेत्रवासियों को संबोधित किया है। उनके साथ उनकी धर्मपत्नी सुमन सैनी भी मौजूद रही। सीएम सैनी ने कहा कि लाडवा उनके लिए केवल एक विधानसभा क्षेत्र नहीं, बल्कि उनका अपना घर और परिवार है। लाडवा के लोगों ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे उन्होंने हमेशा अपना सौभाग्य माना है। क्षेत्रवासियों का आशीर्वाद उनकी ताकत है और लाडवा की तरक्की उनकी जिम्मेदारी है। उनका संकल्प है कि लाडवा के विकास की रफ्तार कभी थमने नहीं देंगे।

UP News: गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाका, डिलीवरी बॉय घायल; जांच में जुटी पुलिस

Ghaziabad Blast: यूपी के गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में शुक्रवार को वसुंधरा पुलिस चौकी के अंदर अचानक धमाका होने से हड़कंप मच गया। इस घटना में एक डिलीवरी बॉय घायल हो गया। धमाके के समय चौकी में एक सब-इंस्पेक्टर और डिलीवरी बॉय मौजूद थे। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast