Search KhabarFast

Press ESC to close

‘Matrubhumi’ Film Controversy: ‘स्क्रिप्ट चेंज करो, रीराइट करो…ये सब बकवास है', फिल्म ‘मातृभूमि’ विवाद पर सलमान खान का तगड़ा जवाब

‘Matrubhumi’ Film Controversy: ‘स्क्रिप्ट चेंज करो, रीराइट करो…ये सब बकवास है', फिल्म ‘मातृभूमि’ विवाद पर सलमान खान का तगड़ा जवाब

Salman Khan: बॉलीवुड स्टार सलमान खान इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म 'मातृभूमि: मे वार रेस्ट इन पीस' को लेकर चर्चा में बने हुए है। लेकिन रिलीज होने से पहले ही फिल्म विवादों में घिरी नजर आ रही है। जिस पर सलमान खान में चुप्पी तोड़ते हुए सारी बातें क्लियर कर दी है। दरअसल, एक्टर ने उन दावों को खारिज कर दिया है कि उनकी आने वाली फिल्म चीन के खिलाफ कोई रुख अपनाती है या सरकार ने मेकर्स पर स्क्रिप्ट बदलने या फिर से लिखने का दबाव डाला है। उन्होंने ऐसी खबरों को 'बकवास' बताया है।

बता दें, शुक्रवार को 'मातृभूमि' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में फिल्म के बारे में बात करते हुए सलमान ने कहा कि कहानी सैनिकों और दोनों तरफ उनके और उनके परिवारों के सामने आने वाली मुश्किलों के इर्द-गिर्द घूमती है। उन्होंने साफ तौर पर कहा 'यह जो नैरेटिव है ना कि हम चीन के अगेंस्ट जा रहे हैं वगैरह-वगैरह और फिर हमारी गवर्नमेंट ने प्रेशर डाला है कि स्क्रिप्ट चेंज करो, रीराइट करो यह सब बकवास है...हमने पिक्चर बनाई है सोल्जर्स के ऊपर उनकी फैमिलीज़ की कि वे क्या-क्या झेलते हैं...(यह पूरा नैरेटिव, कि हम चीन के अगेंस्ट एक स्टैंड ले रहे हैं, या जो कुछ भी कहा जा रहा है—और यह दावा कि हमारी गवर्नमेंट ने हम पर स्क्रिप्ट बदलने या फिर से लिखने के लिए प्रेशर डाला, यह सब बकवास है) यह बिल्कुल सच नहीं है। हमने सोल्जर्स के बारे में एक फिल्म बनाई है—कि वे और उनके परिवार दोनों तरफ से क्या-क्या झेलते हैं। उन्होंने आगे कहा, "कोई नेगेटिव ताकतें नहीं हैं...।' 

Also read: Sapna Choudhary First Bhojpuri Song: सपना चौधरी का पहला भोजपुरी गाना हुआ था सुपरहिट, रवि किशन की फिल्म में लगाए थे जबरदस्त ठुमके

फिल्म की कहानी को लेकर छिड़ी बहस

मालूम हो कि एक्टर की यह बात फिल्म की कहानी और भारत-चीन लड़ाई को दिखाने को लेकर चल रही अटकलों के बीच आई है। इससे पहले, सलमान खान फिल्म्स ने उन खबरों को खारिज कर दिया था जिनमें दावा किया गया था कि उनकी आने वाली वॉर फिल्म मातृभूमि को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) के साथ सर्टिफिकेशन में दिक्कतें आई हैं, और इन अटकलों को 'झूठा' और 'पूरी तरह से बेबुनियाद' बताया। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक बयान में, प्रोडक्शन बैनर ने साफ किया कि फिल्म को अभी तक सर्टिफिकेशन के लिए CBFC को सबमिट नहीं किया गया है, जिससे सर्टिफिकेशन में किसी भी आपत्ति या देरी की खबरें गलत हैं।

अटकलों पर बात करते हुए, बैनर ने कहा कि फिल्म को सर्टिफिकेशन से जुड़ी दिक्कतों का सामना करने के दावे 'झूठे' थे और इस बात पर जोर दिया कि प्रोजेक्ट अभी सर्टिफिकेशन स्टेज तक नहीं पहुंचा है। सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले सलमा खान द्वारा प्रोड्यूस की गई, 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' को अपूर्व लाखिया ने डायरेक्ट किया है और इसमें चित्रांगदा सिंह भी अहम रोल में हैं। फिल्म का नाम पहले 'बैटल ऑफ़ गलवान' था, जिसे बाद में बदलकर 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' कर दिया गया। यह 2020 में भारत और चीन के सैनिकों के बीच गलवान घाटी में हुई झड़प पर आधारित है। पहले यह फिल्म इस साल अप्रैल में रिलीज़ होने वाली थी, लेकिन बाद में इसे पोस्टपोन कर दिया गया। मेकर्स ने अभी तक रिलीज़ की नई तारीख की घोषणा नहीं की है।   

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

तलाक की अफवाहों के बीच ऐश्वर्या-अभिषेक की केमिस्ट्री ने जीता दिल, हाथों में हाथ डाले दिए प्यार भरे पोज

Aishwarya-Abhishek Bachchan: बीते कुछ समय से ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन के तलाक की खबरें चर्चा का विषय बनी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों की शादीशुदा जिंदगी में कुछ ठीक नहीं चल रहा है। लेकिन उनकी हालिया प्रेजेंस ने फैंस को सोचने पर मजबूर कर दिया है। दरअसल, ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन बीते दिन 05 नवंबर 2026 गुरुवार रात मुंबई में फैशन डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा ​​की स्टार-स्टडेड दिवाली पार्टी में एक साथ दिखे।

37 साल बाद भी नहीं भूले लोग ये राजस्थानी गाना, डिंपल-पूनम-अमृता की तिकड़ी ने मचाया था धमाल

Thare Vaaste Re Dhola Song: 90 के दशक की शुरुआत में हिंदी सिनेमा का संगीत तेजी से बदल रहा था। लता मंगेशकर और आशा भोसले के दौर में अलका याग्निक, अनुराधा पौडवाल और कविता कृष्णमूर्ति जैसी नई आवाजें इंडस्ट्री पर राज कर रही थीं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast