Search KhabarFast

Press ESC to close

दिमाग में सुनाई दे रही आवाजें सुनकर ट्रंप को मारने निकला वेनेजुएला का शख्स, चोरी की गाड़ी और हथियारों के साथ पकड़ा गया

दिमाग में सुनाई दे रही आवाजें सुनकर ट्रंप को मारने निकला वेनेजुएला का शख्स, चोरी की गाड़ी और हथियारों के साथ पकड़ा गया

White House Arrest: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा में लगी सेंध का एक बड़ा मामला सामने आया है। अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के अनुसार, गुरुवार रात को व्हाइट हाउस के पास से एक संदिग्ध गाड़ी से वेनेजुएला के एक नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार शख्स की उम्र 30 साल बताई जा रही है, जिसके पास से तीन हथियार और दर्जनों कारतूस बरामद हुए हैं। हथियारों से भरी गाड़ी चोरी की थी, जिसमें आरोपी सवार था। इस मामले में अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग (DHS) की मानें तो आरोपी ने अधिकारियों को बताया कि उसके दिमाग में लगातार एक ही आवाजें आ रही थीं, कि वह वॉशिंगटन जाकर राष्ट्रपति ट्रंप को जान से मार दें।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, यह पूरा मामला 05 नवंबर 2026 गुरुवार रात का बताया जा रहा है। इस दौरान अमेरिकी सीक्रेट सर्विस का एक अधिकारी व्हाइट हाउस के आसपास के इलाकों में पेट्रोलिंग कर रहा था। तभी उन्होंने कॉन्स्टिट्यूशन एवेन्यू पर एक नीले रंग का फोर्ड F-150 की एक गाड़ी खड़ी हुई देखी। अधिकारी ने गाड़ी में सवार शख्स सामान्य जांच के तौर पर कुछ सवाल किए, जिसका जवाब उसने गूगल ट्रांसलेट की मदद से दिया। लेकिन उस दौरान शख्स ने गली से बंदूक चलाने जैसा इशारा किया, जिससे अधिकारी को शक हुआ और उन्होंन उससे हथियारों के साथ में होने के बारे में पूछा। कोर्ट में दाखिल एफिडेविट के अनुसार, आरोपी ने हथियारों के साथ में होने की बात मानी।

आरोपी शख्स ने बताया कि उसके पास हथियार इसलिए है, क्योंकि उसे किसी को जान से मारना है। जिसके बाद अधिकारी सतर्क हो गया और उससे कड़ी पूछताछ करने लगा। पूछताछ में आरोपी ने कहा कि उसके दिमाग में काफी समय से एक ही आवाज लगातार गूंज रही है। आवाज उसे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को मारने के लिए कह रही है। इस अजीब भरे कबूलनामे के बाद अधिकारी ने उसे गिरफ्तार कर लिया और आगे की जांच शुरू की।

चोरी की गाड़ी और हथियार जब्त

जांच के दौरान 30 वर्षीय आरोपी की पहचान रॉनी यॉर्ड्रिक्स गुआनिपा क्रिनोस, जो वेनेजुएला का नागरिक है, के रूप में हुई है। इसके अलावा जिस गाड़ी में वह सवार था, वो चोरी की थी। जबकि उसी गाड़ी में एक AR-15 स्टाइल राइफल, एक MAC-10 हैंडगन और एक ग्लॉक 43X पिस्टल के साथ दर्जनों कारतूस जब्त किए गए। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। 

Also read: पाकिस्तान में दिल दहला देने वाला हादसा! बस और ट्रक में आमने-सामने टक्कर, 11 लोगों की मौके पर मौत

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

पाकिस्तान में दिल दहला देने वाला हादसा! बस और ट्रक में आमने-सामने टक्कर, 11 लोगों की मौके पर मौत

Pakistan Accident News: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पाकपट्टन के पास देपालपुर रोड पर एक पैसेंजर बस और ट्रक के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर में कम से कम 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई

US स्टॉक मार्केट ने मनाया ट्रंप के हार का असली जश्न, जानिए क्या रहीं बड़ी वजह

US Stock Market Rally: अमेरिका के शेयर बाजार में बीते दिन कारोबारियों की बल्ले- बल्ले हो गयी। इसकी वजह ट्रंप की हार को बताया जा रहा। आखिर क्यों क्या कारण हैं। बता दें की दरअसल, US Stock Market डोनाल्ड ट्रंप की हार के बाद अचानक तूफानी तेजी पकड़े हुए दिखे। डाउ जोन्स ने तो ऐसा गदर काटा कि इसमें आई रैली बीते 18 महीने में सबसे तेज रही।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast