Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: सीएम सैनी ने धनतेरस पर खोला सौगातों का पिटारा, लाडवा के 63 गांवों को मिले करोड़ों रुपये

Haryana News: सीएम सैनी ने धनतेरस पर खोला सौगातों का पिटारा, लाडवा के 63 गांवों को मिले करोड़ों रुपये

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लाडवा में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में क्षेत्रवासियों को संबोधित किया है। उनके साथ उनकी धर्मपत्नी सुमन सैनी भी मौजूद रही। सीएम सैनी ने कहा कि लाडवा उनके लिए केवल एक विधानसभा क्षेत्र नहीं, बल्कि उनका अपना घर और परिवार है। लाडवा के लोगों ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे उन्होंने हमेशा अपना सौभाग्य माना है। क्षेत्रवासियों का आशीर्वाद उनकी ताकत है और लाडवा की तरक्की उनकी जिम्मेदारी है। उनका संकल्प है कि लाडवा के विकास की रफ्तार कभी थमने नहीं देंगे।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि दीपोत्सव का पर्व हमें पांच अलग-अलग संदेश देता है। धनतेरस आरोग्य और धन-धान्य का प्रतीक है, दीपावली अंधकार पर प्रकाश और निराशा पर आशा की विजय का पर्व है, गोवर्धन पूजा प्रकृति, पशुधन और अन्नदाता के प्रति कृतज्ञता का संदेश देती है, जबकि भाई दूज रिश्तों में मिठास और प्रेम बढ़ाने का पर्व है। उन्होंने कहा कि त्योहारों की असली खुशियां तभी सार्थक होती हैं, जब समाज के हर वर्ग के चेहरे पर मुस्कान हो और हर परिवार में खुशहाली आए।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने धनतेरस के पावन अवसर पर प्रदेश के लाखों परिवारों को बड़ी सौगात देते हुए जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत लाखों लाभार्थियों और पंचायती राज संस्थाओं व नगरपालिकाओं के बैंक खातों में सीधे 4,470 करोड़ 77 लाख रुपये की राशि हस्तांतरित की है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने श्री कृष्ण गौशाला समिति लाडवा को लगभग 7.34 लाख, अखंड गौशाला मथाना को लगभग 7.63 लाख रुपए और मथाना गोवंश धाम एवं अनुसंधान संस्थान लगभग 19.56 लाख रुपए का चेक वितरित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लाडवा के लोगों ने हमेशा प्रेम, भाईचारे और अपने पन की भावना से एक-दूसरे का साथ दिया है। धन-दौलत तिजोरी में रहती है, लेकिन असली पूंजी इंसान के दिलों में बसती है। हमें त्योहारों पर उन लोगों की खुशियों का भी ध्यान रखना चाहिए, जो किसी परेशानी से गुजर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दीपावली भगवान श्रीराम के अयोध्या लौटने की स्मृति का पर्व है। भगवान श्रीराम का जीवन हमें सिखाता है कि नेतृत्व अधिकार नहीं, बल्कि कर्तव्य, त्याग और जनसेवा का नाम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर का सपना साकार हुआ है। जिस प्रकार भगवान श्रीराम के अयोध्या आगमन पर दीप जलाकर खुशियां मनाई गई थीं, उसी प्रकार आज पूरा देश गौरव और श्रद्धा के साथ दीपोत्सव मना रहा है। उन्होंने सभी से भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा समाज में मर्यादा, करुणा और सद्भाव का प्रकाश फैलाने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली मिलन समारोह अपने लोगों से मिलने, पुरानी यादें साझा करने और भविष्य की राह तय करने का अवसर है। उन्होंने भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं ने दिन-रात मेहनत करके घर-घर तक पहुंच बनाई और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाया है। वे प्रत्येक कार्यकर्ता को हृदय से नमन करते हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा ने 1 नवंबर को अपने गौरवशाली 60 वर्ष पूरे किए हैं। प्रदेश की हीरक जयंती को केवल उत्सव तक सीमित न रखते हुए इसे विकास के संकल्प वर्ष के रूप में मनाया जाएगा। जिस प्रकार दीपावली पर हम अपने घरों को सजाते और संवारते हैं, उसी प्रकार सभी मिलकर अपने लाडवा को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लें।

उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य हर हाथ को अवसर, हर व्यक्ति को सम्मान और हर नागरिक को राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य में भागीदारी देना है। मुख्यमंत्री ने सभी क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए कहा कि मां लक्ष्मी सभी के घरों में वैभव लाएं, भगवान श्रीराम के आदर्श सभी को मर्यादा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दें और भगवान श्रीकृष्ण की कृपा किसानों, युवाओं तथा प्रदेश के प्रत्येक परिवार पर बनी रहे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: अंबाला में शहीद स्मारक देखने का इंतजार खत्म, 15 नवंबर से मिलेगी एंट्री; जानें कैसे होगी बुकिंग

Haryana News: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि आजादी की पहली लडाई का शहीद स्मारक का उदघाटन देश के केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह द्वारा 5 नंवबर, 2026 को कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि आगामी 15 नवंबर, 2026 से इस स्मारक को आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा और एक महीना तक यह स्मारक प्रतिदिन 500 लोगों को नि:शुल्क दिखाया जाएगा।

UP News: गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाका, डिलीवरी बॉय घायल; जांच में जुटी पुलिस

Ghaziabad Blast: यूपी के गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में शुक्रवार को वसुंधरा पुलिस चौकी के अंदर अचानक धमाका होने से हड़कंप मच गया। इस घटना में एक डिलीवरी बॉय घायल हो गया। धमाके के समय चौकी में एक सब-इंस्पेक्टर और डिलीवरी बॉय मौजूद थे। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast