Haryana news : हरियाणवी डांसर और 'बिग बॉस' फेम सपना चौधरी को लेकर एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। सपना चौधरी ने अपने पति वीर साहू पर गंभीर आरोप लगाते हुए घरेलू हिंसा का केस दर्ज करवाया है। न्याय की गुहार लगाते हुए सपना चौधरी ने दिल्ली की द्वारका महिला कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
ये है आरोप
मिली जानकारी के अनुसार, शिकायत में सपना चौधरी ने आरोप लगाया है कि उनके पति वीर साहू ने उनके साथ कई बार शारीरिक रूप से मारपीट की है और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया है। सपना चौधरी ये भी कहा है कि उनके पति ने कई बार सार्वजनिक स्थानों पर भी उनके साथ अभद्र व्यवहार और जमकर हंगामा किया, जिससे उनकी छवि को भी ठेस पहुंची है।
जानकारी के लिए बता दें कि सपना चौधरी और वीर साहू ने कुछ साल पहले गुपचुप तरीके से शादी रचाई थी। वीर साहू खुद भी हरियाणा के एक जाने-माने गायक, अभिनेता और लेखक हैं।