Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: पारिवारिक त्रासदी ने तोड़ा परिवार...पति ने पत्नी और चार बच्चों को दिया जहर, फिर खुद की काटी कलाई

Haryana News: पारिवारिक त्रासदी ने तोड़ा परिवार...पति ने पत्नी और चार बच्चों को दिया जहर, फिर खुद की काटी कलाई

Gurgaon Family Murder Case: हरियाणा के गुरुग्राम से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, शनिवार रात वजीरपुर गांव में एक पति ने अपनी पत्नी और चार छोटे बच्चों को कथित तौर पर जहर देकर मौत के घाट उतार दिया। इतना ही नहीं, परिवार को जहर देने के बाद खुद की नस काटकर आत्महत्या करने की कोशिश की। मौके पर पुलिस ने पहुंचते ही पांचों शवों को बरामद किया और आरोपी पति को अस्पताल में भर्ती कराया।, जहां उसकी हालात गंभीर बताई जा रही है।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के अनुसार, आरोपी पति की पहचान नाजिम के रूप में हुई है, जो मुरादाबाद का रहने वाला है और गुरुग्राम में किराए के मकान में रहकर सैलून चलाता था। उसने दिल्ली की रहने वाली नजमा से प्रेम विवाह किया था। इस शादी से उन्हें चार बच्चे हुए - इकरा (14), सिफा (12), खतिना (10) और आयन (8)। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। लेकिन घर के अंदर का माहौल देख सभी दंग रहे गए। कमरे में पत्नी समेत चारों बच्चों के शव पड़े थे, जबकि नाजिम खुद खून से लथपथ हालत में मिला।

Also read: सुपवा के दीक्षांत समारोह व‘अभिव्यंजना’का पोस्टर लॉन्च, 3 मई को शुरू होगी कला प्रदर्शनी

जिसके बाद बिना देर किए उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां पुलिस निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि यह घटना शनिवार देर रात की है। जब नाजिम ने अपनी पत्नी और बच्चों को जहर दिया। इसके बाद उसने अपनी कलाई काट ली। पड़ोसियों को जब घर से कोई आवाज न आने पर चिंता शक हुआ तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पारिवारिक कलह का शक

पुलिस ने आगे बताया कि पड़ोसियों से की गई पूछताछ में पारिवारिक तनाव को घटना का कारण माना जा रहा है। हालांकि, अभी तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। बता दें, पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आगे की छानबीन शुरू कर दी है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार की कवायद तेज; BJP की तरफ से 7 नामों की चर्चा; नए चेहरों को भी मौका

Bihar Cabinet Extension:बिहार में सम्राट चौधरी को नेतृत्व में नई सरकार का गठन होने के बाद मंत्रिमंडल विस्तार को अमलीजामा देने की तैयारी शुरू हो गई है।  मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की।

सुपवा के दीक्षांत समारोह व‘अभिव्यंजना’का पोस्टर लॉन्च, 3 मई को शुरू होगी कला प्रदर्शनी

Convocation Ceremony: दादा लख्मी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स (डीएलसीसुपवा) के द्वितीय दीक्षांत समारोह व 11वीं कला प्रदर्शनी ‘अभिव्यंजना’ का शुक्रवार को पोस्टर लॉन्च किया गया। यूनिवर्सिटी के गेस्ट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कुलगुरु डॉ अमित आर्य व रजिस्ट्रार डॉ गुंजन मलिक मनोचा ने पोस्टर लॉन्च किया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast