Haryana News: हरियाणा के पंचकूला में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। यहां चलती कार अचानक आग का गोला बन गई। कार के अंदर मौजूद 36 वर्षीय इंटीरियर डिजाइनर साहिल शर्मा को बचाने के लिए आसपास मौजूद लोगों ने पूरी कोशिश की। उन्हें बाहर निकालने के लिए कार का दरवाजा तक तोड़ना पड़ा, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। आग में बुरी तरह झुलसने के कारण साहिल की मौत हो गई। सबसे दुखद बात यह है कि हादसे से कुछ देर पहले ही उन्होंने अपनी मां से फोन पर बात की थी। यह बातचीत उनकी मां के साथ आखिरी बातचीत साबित हुई।
जानकारी के मुताबिक, 36 वर्षीय साहिल शर्मा इंटीरियर डिजाइनर थे। वह अपनी कार से जा रहे थे, तभी अचानक उसमें आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। साहिल कार के अंदर ही फंस गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की और कार का दरवाजा तोड़कर बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।
कुछ देर पहले फोन की थी बात
हादसे से कुछ समय पहले साहिल ने अपनी मां को फोन किया था। परिवार को अंदाजा भी नहीं था कि यह उनकी आखिरी बातचीत होगी। फिलहाल कार में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच के बाद ही हादसे की असली वजह सामने आ सकेगी।
दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
साहिल शर्मा की अचानक हुई मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वह अपने पीछे परिवार और दो मासूम बच्चों को छोड़ गए हैं। जिन बच्चों की परवरिश और भविष्य की जिम्मेदारी साहिल के कंधों पर थी, अब उनके परिवार के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है। एक दर्दनाक हादसे ने हंसते-खेलते परिवार की खुशियां छीन लीं।
Also read: Haryana News: हिसार में प्लाईवुड फैक्ट्री में भीषण आग से मचा हड़कंप, 5 शहरों से बुलाई गई दमकल गाड़ियां