Search KhabarFast

Press ESC to close

मारुति सुजुकी की कारें आज से महंगी, मुनाफा घटते ही कंपनी ने बढ़ाए दाम, इस साल चौथी बार लगा झटका

मारुति सुजुकी की कारें आज से महंगी, मुनाफा घटते ही कंपनी ने बढ़ाए दाम, इस साल चौथी बार लगा झटका

Maruti Suzuki Price Hike: अगर आप मारुति सुजुकी की कार खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो अब आपको इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। देश की सबसे बड़ी कार कंपनियों में शामिल मारुति सुजुकी ने 2026 में चौथी बार अपनी कुछ कारों की कीमतें बढ़ा दी हैं। कंपनी ने 22 नवंबर यानी आज से चुनिंदा मॉडल की कीमतों में करीब 0.31% की बढ़ोतरी लागू कर दी है। कंपनी ने इसकी वजह लगातार बढ़ता लागत का दबाव बताया है। एक तरफ कंपनी की कारें महंगी हो रही हैं, वहीं दूसरी तरफ दूसरी तिमाही में उसके मुनाफे और ऑपरेटिंग मार्जिन में गिरावट दर्ज की गई है।

आज से कितनी महंगी हुईं मारुति की कारें?

मारुति सुजुकी ने रविवार को शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि कंपनी ने कुछ चुनिंदा मॉडल की कीमतें बढ़ाने का फैसला किया है। यह बढ़ोतरी 22 नवंबर 2026 से लागू हो गई है। कंपनी के मुताबिक, चुनिंदा मॉडल की वॉल्यूम-वेटेड एवरेज कीमत में करीब 0.31% की बढ़ोतरी होगी।

2026 में चौथी बार बढ़ाए कारों के दाम

मारुति सुजुकी ने इस साल अपनी कारों की कीमतों में कई बार बढ़ोतरी की है। सितंबर 2026 में कंपनी ने चुनिंदा मॉडल की कीमतें 20,000 रुपये तक बढ़ाई थीं। उस समय भी कंपनी ने महंगाई और इनपुट कॉस्ट बढ़ने को इसकी वजह बताया था। इससे पहले अगस्त 2026 में Arena और Nexa दोनों रेंज की कारों के दाम 30,000 रुपये तक बढ़ाए गए थे। वहीं, जून 2026 में भी कंपनी ने अपने पूरे फोर-व्हीलर पोर्टफोलियो में 30,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की थी। यानी नवंबर की बढ़ोतरी इस साल कंपनी का चौथा बड़ा प्राइस हाइक है।

दूसरी तिमाही में 26.9% गिरा मारुति का मुनाफा

कारों की कीमतें बढ़ाने के बीच हाल में कंपनी के दूसरी तिमाही के नतीजे भी सामने आए हैं। वित्त वर्ष 2027 की जुलाई-सितंबर तिमाही में मारुति सुजुकी का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 26.9% गिरकर 2,415 करोड़ रुपये रह गया। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी ने 3,300 करोड़ रुपये से ज्यादा का मुनाफा दर्ज किया था।हालांकि, इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू 26% बढ़कर 53,340 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में 42,332 करोड़ रुपये था।

Also read: SpiceJet की उड़ान पर संकट, DGCA ने थमाया नोटिस, 1.2% से घटकर 0.6% रह गया मार्केट शेयर

ऑपरेटिंग प्रॉफिट और मार्जिन में भी गिरावट

कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट यानी EBITDA भी 6.3% घटकर 4,764 करोड़ रुपये रह गया। पिछले साल की दूसरी तिमाही में ऑपरेटिंग मार्जिन 12% था, जो इस बार घटकर 8.9% पर आ गया। इसके अलावा, तिमाही के दौरान कंपनी की दूसरी इनकम भी 966 करोड़ रुपये से घटकर 430 करोड़ रुपये रह गई। वहीं, टैक्स खर्च में भी गिरावट आई और यह पिछले साल के 988 करोड़ रुपये से घटकर 751 करोड़ रुपये पर आ गया।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Gold-Silver Price Today 22 November: सोने की कीमत में बड़ी उठापटक, चांदी के भाव में भी हलचल; जानें आपके शहर में क्या है ताजा कीमत

22 November Gold-Silver Rate: सोना-चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट का दौर देखने को मिल रहा है। पिछले कुछ दिनों से कीमती धातुओं की कीमतों में भारी उठा-पटक जारी है। आज 22 नवंबर को रविवार की वजह से बाजार बंद रहेगा। लेकिन मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर कीमतों में उतार-चढ़ाव हो रहा है। 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 1,21,949 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। जबकि इसका पिछला बंद भाव 1,27,452 रुपये प्रति 10 ग्राम था। दूसरी तरफ, चांदी की कीमतों में भारी गिरावट हुई। इसका पिछला बंद भाव 1,47.813 रुपये प्रति किलो था। जबकि आज का भाव 1,48,900 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया।

SpiceJet की उड़ान पर संकट, DGCA ने थमाया नोटिस, 1.2% से घटकर 0.6% रह गया मार्केट शेयर

SpiceJet Crisis: देश की सस्ती एयरलाइन स्पाइसजेट इस समय अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रही है। अब हर किसी के मन में एक ही सवाल है कि क्या स्पाइसजेट पूरी तरह बंद होने वाली है? एविएशन रेगुलेटर DGCA ने 17 नवंबर को एयरलाइन को सख्त कारण बताओ नोटिस भेजा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast