Search KhabarFast

Press ESC to close

UP News: यूपी आज शाम 6 बजे होगा ब्लैकआउट, 2 मिनट तक बजेगा एयर रेड सायरन; जानें क्या है मॉकड्रिल

UP News: यूपी आज शाम 6 बजे होगा ब्लैकआउट, 2 मिनट तक बजेगा एयर रेड सायरन; जानें क्या है मॉकड्रिल

UP Blackout Mock Drill:उत्तर प्रदेश में आज शाम 6 बजे सभी 75 जिलों में एक साथ ब्लैकआउट मॉक एक्सरसाइज आयोजित की जाएगी। नागरिक सुरक्षा विभाग की ओर से होने वाले इस अभ्यास के दौरान प्रदेश के सभी जिलों में अस्थायी रूप से बिजली आपूर्ति बंद की जाएगी। इस दौरान हवाई हमले की चेतावनी देने वाला सायरन करीब 2 मिनट तक बजेगा। हालांकि, यह वास्तविक आपात स्थिति नहीं बल्कि आपदा से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए किया जाने वाला अभ्यास है।

इस मॉक एक्सरसाइज में पुलिस, अग्निशमन विभाग, स्वास्थ्य विभाग और राहत एवं बचाव दल संयुक्त रूप से हिस्सा लेंगे। अभ्यास के दौरान हवाई हमले जैसी आपात स्थिति का सिमुलेशन किया जाएगा। इसके बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत ऑल क्लियर सायरन बजाया जाएगा, जिससे लोगों को अभ्यास समाप्त होने की जानकारी मिलेगी।

कई एजेंसियां करेंगी मॉकड्रिल  

नागरिक सुरक्षा (सिविल डिफेंस) की प्रधान सचिव संयुक्ता समद्दार के मुताबिक, यह मॉकड्रिल केंद्रीय गृह मंत्रालय के दिशानिर्देशों के अनुसार आयोजित की जा रही है। इसमें राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (SDMA), जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA), राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF), राज्य आपदा मोचन बल (SDRF), पुलिस, अग्निशमन सेवा और स्वास्थ्य विभाग समेत कई एजेंसियां शामिल होंगी।

आग बुझाने तक होगा अभ्यास

मॉकड्रिल के दौरान नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक बचाव अभियान भी चलाएंगे। इसमें आग बुझाने, घायलों को प्राथमिक उपचार देने और क्षतिग्रस्त इमारतों में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का अभ्यास किया जाएगा। गंभीर रूप से घायल लोगों को एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाने की प्रक्रिया भी परखी जाएगी। प्रधान सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इस अभ्यास में जनप्रतिनिधियों, प्रमुख नागरिकों, NCC, NSS, नेहरू युवा केंद्र संगठन, कॉलेज के विद्यार्थियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) की भागीदारी सुनिश्चित की जाए।

लोगों को पहले से दी जाएगी सूचना

प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि मॉक एक्सरसाइज से पहले स्थानीय निवासियों को इसकी जानकारी दी जाए, ताकि सायरन बजने और बिजली आपूर्ति बंद होने पर लोग घबराएं नहीं। इसका उद्देश्य किसी भी तरह की अफवाह और भ्रम की स्थिति को रोकना है।           

Also read: UP Voter List: 1.27 करोड़ हिंदू वोटरों के नाम कटने के दावे पर CEO का जवाब, बोले- धर्म के आधार पर डेटा नहीं

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

कानपुर के हैलेट अस्पताल में बड़ी लापरवाही, टूटे हाथ पर प्लास्टर की जगह बांध दिया कागज का गत्ता

Kanpur Hallet Hospital: कानपुर के सबसे बड़े और नामी सरकारी अस्पताल हैलेट में इलाज के नाम पर बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां सड़क हादसे में घायल हुए एक मरीज के टूटे हाथ पर प्लास्टर चढ़ाने की जगह कागज का गत्ता बांध दिया गया। दर्द से तड़पते मरीज को बिना एक्सरे और बिना सही इलाज के ही इमरजेंसी से वापस भेज दिया गया।

Haryana News: 'युवाओं को नशे के अंधेरे में नहीं जाने देंगे...', नशे के खिलाफ कालांवाली से CM सैनी की हुंकार; यूथ मैराथन को दिखाई हरी झंडी

CM Nayab Singh Saini: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को सिरसा में कलांवाली यूथ मैराथन को हरी झंडी दिखाई। यह राज्य सरकार के 'ड्रग्स-फ्री हरियाणा' कैंपेन को बढ़ावा देने और लोगों, खासकर युवाओं में नशे के नुकसान के बारे में जागरूकता बढ़ाने की कोशिशों का हिस्सा है। इवेंट में हिस्सा लेने वालों को संबोधित करते हुए, सैनी ने हरियाणा के युवाओं की अपनी एनर्जी को सही दिशा में लगाने की काबिलियत पर भरोसा जताया, और मैराथन में उनके जोश और हिस्सा लेने का ज़िक्र किया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast