Search KhabarFast

Press ESC to close

बिहार में 'नीतीश सेतु' बना सियासी अखाड़ा, RJD समर्थकों ने किया उत्पात, VIDEO वायरल

बिहार में 'नीतीश सेतु' बना सियासी अखाड़ा, RJD समर्थकों ने किया उत्पात, VIDEO वायरल

Nitish Setu Bihar News: बिहार में 'नीतीश सेतु' अब सियासत का बड़ा मुद्दा बन गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को इस पुल का लोकार्पण किया, लेकिन उनके जाने के बाद आरजेडी समर्थकों ने सेतु पर जमकर उत्पात मचाया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

क्या है पूरा मामला?

पीएम मोदी के हाथों नीतीश सेतु के लोकार्पण के बाद RJD समर्थकों ने सेतु पर हंगामा कर दिया। यह पुल बीच में तेजस्वी यादव के विधानसभा क्षेत्र राघोपुर को भी जोड़ता है।पीएम मोदी के जाने के बाद स्थानीय राजद समर्थकों ने पुल पर लगे पीएम मोदी के पोस्टर फाड़ने शुरू कर दिए। लोकार्पण कार्यक्रम को लेकर पुल पर काफी संख्या में पोस्टर लगाए गए थे। 'तेजस्वी यादव जिंदाबाद' के नारे लगाते लड़कों ने पुल पर लगे पोस्टर फाड़ दिए। इस दौरान राजद समर्थकों ने इसका वीडियो भी बनाया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।

Also read: Bihar News:बिहार को ₹34 हजार करोड़ की सौगात, पीएम मोदी ने किया 'नीतीश सेतु' का उद्घाटन; सीएम सम्राट ने जताया आभार

सेतु को लेकर सियासत

कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल को 'नीतीश सेतु' नाम दिए जाने के बाद से ही इसको लेकर लगातार सियासत हो रही है। तेजस्वी यादव अक्षयवट राय के नाम पर पुल का नामकरण करने की मांग करते रहे हैं। तेजस्वी यादव ने यह सवाल भी उठाया कि इस पुल के निर्माण में केंद्र ने कोई पैसा नहीं दिया है और जब गुरु गोविंद सिंह के नाम पर पुल का नाम रखने के बारे में सरकार की तरफ से जानकारी दी गई थी तो यह फैसला क्यों बदला गया।

बिहार में नीतीश सेतु पर सियासत शुरू

RJD इस पुल के निर्माण को अपनी उपलब्धि भी बताती रही है। बता दें कि रविवार को केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए इस पुल के निर्माण के श्रेय को लेकर राजद के दावे को गलत बताया था। प्रशांत किशोर ने भी राजद के दावे को गलत बताते हुए कहा था कि पुल के निर्माण में राजद या बीजेपी का कोई योगदान नहीं है। यह पुल नीतीश कुमार की कोशिश का नतीजा है।कुल मिलाकर अब बिहार में नीतीश सेतु पर सियासत शुरू हो गई है। अब देखने वाली बात यह होगी कि इस मामले पर स्वयं नीतीश कुमार क्या कहेंगे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

कानपुर के हैलेट अस्पताल में बड़ी लापरवाही, टूटे हाथ पर प्लास्टर की जगह बांध दिया कागज का गत्ता

Kanpur Hallet Hospital: कानपुर के सबसे बड़े और नामी सरकारी अस्पताल हैलेट में इलाज के नाम पर बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां सड़क हादसे में घायल हुए एक मरीज के टूटे हाथ पर प्लास्टर चढ़ाने की जगह कागज का गत्ता बांध दिया गया। दर्द से तड़पते मरीज को बिना एक्सरे और बिना सही इलाज के ही इमरजेंसी से वापस भेज दिया गया।

UP News: यूपी आज शाम 6 बजे होगा ब्लैकआउट, 2 मिनट तक बजेगा एयर रेड सायरन; जानें क्या है मॉकड्रिल

UP Blackout Mock Drill:उत्तर प्रदेश में आज शाम 6 बजे सभी 75 जिलों में एक साथ ब्लैकआउट मॉक एक्सरसाइज आयोजित की जाएगी। नागरिक सुरक्षा विभाग की ओर से होने वाले इस अभ्यास के दौरान प्रदेश के सभी जिलों में अस्थायी रूप से बिजली आपूर्ति बंद की जाएगी। इस दौरान हवाई हमले की चेतावनी देने वाला सायरन करीब 2 मिनट तक बजेगा। हालांकि, यह वास्तविक आपात स्थिति नहीं

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast