TRAI Report: मोबाइल पर फालतू कॉल और मैसेज से शायद ही कोई बचा हो। कभी बैंक लोन के नाम पर फोन आता है, तो कभी अनजान नंबर से ऑफर और विज्ञापन वाले मैसेज आने लगते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि Jio, Airtel और Vi में से कौन सी कंपनी स्पैम रोकने में बेहतर काम कर रही है? TRAI की जुलाई से सितंबर 2026 की रिपोर्ट में इसका जवाब मिल गया है।
Jio, Airtel और Vi के खिलाफ कितनी शिकायतें आईं?
TRAI की रिपोर्ट के मुताबिक, जुलाई-सितंबर 2026 तिमाही में Jio के नेटवर्क से आने वाले स्पैम कॉल और मैसेज की सबसे कम शिकायतें दर्ज हुईं। सबसे ज्यादा यूजर होने के बाद भी Jio पर सिर्फ 2,93,716 शिकायतें आईं। वहीं Airtel पर 3,52,062 और Vi पर सबसे ज्यादा 5,39,285 शिकायतें दर्ज हुईं। BSNL पर शिकायतें कम थीं, लेकिन उसके ग्राहक भी इन तीनों से कम हैं।
कंपनियों ने कितनी शिकायतों पर की कार्रवाई?
शिकायतों में से कार्रवाई के योग्य पाए गए मामले
-Jio: 1,72,622 शिकायतें
Airtel: 1,86,013 शिकायतें
Vi: 3,19,629 शिकायतें
BSNL: 27,843 शिकायतें
बार-बार नियम तोड़ने पर कंपनियों ने नंबर भी बंद किए। Jio ने 4,963, Airtel ने 7,889 और Vi ने 355 टेलीकॉम कनेक्शन एक साल के लिए बंद किए।
Also read: दिल्ली-देहरादून जाने वालों के लिए बड़ी राहत! फलौदा-भूराहेड़ी फ्लाईओवर जल्द होगा शुरू, जाम से मिलेगी मुक्ति
AI से पकड़े गए 19.9 अरब स्पैम कॉल-मैसेज
स्पैम पहचानने के लिए कंपनियां AI का इस्तेमाल कर रही हैं। TRAI के आंकड़ों के मुताबिक, इस तिमाही में AI सिस्टम ने करीब 19.9 अरब संदिग्ध कॉल और SMS की पहचान की। इसमें 18.28 अरब कॉल और 1.62 अरब SMS शामिल थे।
DND ऐप से कैसे करें शिकायत?
अगर आपको बार-बार फालतू कॉल या मैसेज आते हैं तो TRAI के DND ऐप से शिकायत कर सकते हैं। इस तिमाही में कुल 15.29 लाख शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से 92.9% शिकायतें DND ऐप के जरिए ही आईं।कुल मिलाकर TRAI के आंकड़े बताते हैं कि स्पैम रोकने में Jio का रिकॉर्ड सबसे अच्छा रहा, Airtel दूसरे नंबर पर रहा और Vi सबसे पीछे रहा। हालांकि इसका मतलब ये नहीं है कि स्पैम पूरी तरह बंद हो गया है, इसलिए अनजान नंबर से आने वाली कॉल और संदिग्ध लिंक से सावधान रहें।