Search KhabarFast

Press ESC to close

Sports News: मुंबई में सचिन तेंदुलकर के साथ गली क्रिकेट खेलते दिखे प्रिंस विलियम और केट मिडलटन, बच्चों संग की मस्ती

Sports News: मुंबई में सचिन तेंदुलकर के साथ गली क्रिकेट खेलते दिखे प्रिंस विलियम और केट मिडलटन, बच्चों संग की मस्ती

Sports News: मुंबई में सोमवार को ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और प्रिंसेस केट मिडलटन का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। दोनों ने मशहूर भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के साथ गली क्रिकेट में हाथ आजमाया। मुंबई के बैलार्ड एस्टेट में आयोजित इस खास कार्यक्रम में स्कूली बच्चे भी शामिल हुए। इस दौरान प्रिंस विलियम ने बल्लेबाजी की, जबकि सचिन तेंदुलकर ने उन्हें क्रिकेट के कुछ गुर भी सिखाए।

क्रिकेट एक्टिविटी के दौरान प्रिंस विलियम ने पहले बल्लेबाजी की और गेंदबाजी में भी हाथ आजमाया। उन्होंने प्रिंसेस केट मिडलटन को भी गेंदबाजी की। इसके बाद मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर खुद क्रीज पर उतरे और अपने खास अंदाज में बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। सचिन ने प्रिंस विलियम और केट मिडलटन के साथ बारी-बारी से क्रिकेट खेला। इस दौरान वहां मौजूद बच्चों में भी खासा उत्साह देखने को मिला।

सचिन और शाही जोड़े के बीच दिखी दिलचस्प बातचीत

मैदान पर उतरने से पहले सचिन तेंदुलकर ने प्रिंस विलियम और प्रिंसेस केट के साथ क्रिकेट को लेकर हल्की-फुल्की बातचीत की। सचिन ने हाथों के इशारों से खेल के कुछ खास पलों को समझाया। शाही जोड़ा उनकी बातें ध्यान से सुनता और मुस्कुराकर जवाब देता नजर आया। सचिन ने प्रिंस विलियम को बल्लेबाजी के दौरान भी मार्गदर्शन दिया, जबकि केट मिडलटन ने किनारे से इस गतिविधि का आनंद लिया।

पर्यावरण संरक्षण के संदेश से जुड़ी थी पहल

यह कार्यक्रम केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं था, बल्कि इसके जरिए पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास को बढ़ावा देने का संदेश भी दिया गया। पहल का उद्देश्य बच्चों और लोगों को धरती की सुरक्षा, पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी और टिकाऊ जीवनशैली के महत्व के बारे में जागरूक करना था। क्रिकेट जैसी लोकप्रिय खेल गतिविधि के जरिए इस संदेश को लोगों तक पहुंचाने की कोशिश की गई।

शाही जोड़े का दिखा खास अंदाज

इस मौके पर प्रिंस विलियम ने सफेद शर्ट के साथ नेवी ब्लू रंग की स्लीवलेस नेहरू-स्टाइल जैकेट और डार्क ट्राउजर पहना था। वहीं, प्रिंसेस केट मिडलटन लाइट लाइम-ग्रीन डबल-ब्रेस्टेड ब्लेजर, सफेद टॉप और मैचिंग ट्राउजर में नजर आईं। सचिन तेंदुलकर ने नेवी ब्लू शर्ट और डार्क डेनिम ट्राउजर के साथ स्मार्ट-कैजुअल लुक अपनाया।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Sports News: 2029 में चैंपियंस ट्रॉफी, 2031 में वनडे वर्ल्ड कप! ICC ने भारत को दी बड़ी जिम्मेदारी

Sports News: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने 2035 तक होने वाले कई बड़े अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टूर्नामेंटों के शेड्यूल और क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क को मंजूरी दे दी है। इस फैसले के तहत भारत को 2029 ICC मेन्स चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी सौंपी गई है। वहीं, 2031 में होने वाले ICC मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप का आयोजन भारत और बांग्लादेश मिलकर करेंगे। ICC बोर्ड ने रविवार को इंडोनेशिया के बाली में हुई बैठक में ये अहम फैसले लिए। नए कार्यक्रम से क्रिकेट खेलने वाले देशों को आगामी टूर्नामेंटों की तैयारी के लिए लंबे समय तक स्पष्टता मिलेगी। साथ ही फुल मेंबर्स और एसोसिएट मेंबर्स को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी प्रतिभा दिखाने के ज्यादा अवसर मिलेंगे।

तेज गेंदबाजों ने बरपाया कहर, न्यूजीलैंड का हुआ बुरा हाल! 3-1 से सीरीज जीतकर चमके ये 3 हीरो

India Beat New Zealand : माउंट माउंगानुई में भारत ने न्यूजीलैंड को पांचवें वनडे मैच में 22 रन से हराकर सीरीज 3-1 से अपने नाम कर ली। पांचवें वनडे में भारतीय गेंदबाजों ने कमाल की गेंदबाजी की और कीवी बल्लेबाजों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। भारत की ओर से सभी तेज गेंदबाजों ने कहर बरपाया और न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को उन्हीं के घर पर करारी शिकस्त दी।भारत ने न्यूजीलैंड को 210 रन का टारगेट दिया था, जिसके बाद कीवी टीम 187 रन ही बना सकी। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast