Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana news : हरियाणा में CIA की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियारों सहित दो बदमाशों को किया गिरफ्तार

Haryana news : हरियाणा में CIA की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियारों सहित दो बदमाशों को किया गिरफ्तार

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा के जींद जिले की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों सहित 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर अब पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुट गई है।

मामले की पूरी जानकारी देते हुए DSP संदीप सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया की जींद में CIA स्टाफ के प्रभारी इंस्पेक्टर अनूप सिंह के नेतृत्व में, पुलिस टीम को खुफिया जानकारी मिली कि राजपुरा भैण के रहने वाले तेजबीर उर्फ ​​तेजा और अरुण उर्फ ​​नूना अवैध हथियारों के साथ अपने खेत में मौजूद हैं।

मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मिर्चपुर रोड पर स्थित एक खेत पर छापा मारा तो पुलिस को देखते ही दोनों आरोपियों ने भागने की कोशिश की। लेकिन पुलिस टीम ने इलाके की पूरी घेराबंदी कर ली और आरोपियों को मौके पर ही दबोच लिया। जब दोनों आरोपियों की तलाशी ली गई तो उनके कब्जे से दो राइफलें, सात पिस्तौलें और 400 जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि लगभग नौ दिन पहले उन्होंने रेलवे रोड अंडरपास के पास एक बैंक गार्ड को बंदूक की नोक पर लूटा था और उसकी लाइसेंसी राइफल तथा पिस्तौल छीन ली थी। इसके अलावा, उन्होंने 2023 में एक और लूट की घटना को अंजाम देने की बात भी कबूल की थी।
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana Weather: हरियाणा में फिर बढ़ा गर्मी का प्रकोप, पारा 43 डिग्री के पार

Haryana Weather: हरियाणा में नौतपा के दौरान बारिश और मौसम में लगातार बदलाव के कारण इस बार गर्मी का असर अपेक्षाकृत कम देखने को मिला था। हालांकि अब मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। रविवार को हांसी में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे लोगों को तेज गर्मी और लू जैसे हालात का सामना करना पड़ा।

हरियाणा से राजस्थान के लिए इस रूट पर रोडवेज बस शुरू, देखें पूरा रूटमैप

Haryana Roadways Bus Time Table : हरियाणा से राजस्थान आने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा के फतेहाबाद डिपो से राजस्थान के नोखा के लिए नई बस सेवा शुरू कर दी गई है।

हरियाणा के भिवानी समेत इन जिलों में अगले 3 घंटे में होगी झमाझम बरसात, देखें IMD का नया अलर्ट

Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज फिर से बदल गया है। हाल ही में मौसम विशेषज्ञों ने नई रिपोर्ट जारी की है

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast