Search KhabarFast

Press ESC to close

पटना में खान सर के कोचिंग के बाहर फायरिंग, शिक्षक ने कहा- कुछ लोगों को गरीब छात्रों से परेशानी

पटना में खान सर के कोचिंग के बाहर फायरिंग,  शिक्षक ने कहा- कुछ लोगों को गरीब छात्रों से परेशानी

Khan Sir Coaching Firing: बिहार की राजधानी पटना में मशहूर शिक्षक और यूट्यूबर खान सर के कोचिंग संस्थान के बाहर फायरिंग की घटना सामने आई है। यह घटना मुसल्लहपुर थाना क्षेत्र में हुई, जहां अज्ञात बदमाशों ने कथित तौर पर 5 से 6 राउंड गोलियां चलाईं। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही स्थानीय दुकानदारों और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।

कोचिंग की क्लास समाप्त हो चुकी थी

घटना के संबंध में खान सर ने बताया कि उस समय कोचिंग की क्लास समाप्त हो चुकी थी। हाल ही में बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा के परिणाम आने के बाद बड़ी संख्या में सफल छात्रों को सम्मानित करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में हजारों छात्र शामिल हुए थे। खान सर के मुताबिक, इसी दौरान कुछ असामाजिक तत्व संस्थान के बाहर पहुंचे और दो दिनों के भीतर कोचिंग को उड़ाने की धमकी देने लगे। उन्होंने आरोप लगाया कि बदमाशों ने वहां मौजूद सुरक्षा गार्ड पर हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल गार्ड को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कुछ लोगों को गरीब छात्रों से परेशानी-खान सर

उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को कम फीस में बड़ी संख्या में छात्रों को शिक्षा देने और बेहतर परिणाम मिलने से परेशानी है। उन्होंने प्रशासन से कोचिंग संस्थान की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। उनका कहना है कि गरीब और सामान्य परिवारों के छात्रों को भी अच्छी शिक्षा पाने का पूरा अधिकार है। गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब खान सर के संस्थान को निशाना बनाया गया हो। वर्ष 2019 में भी उनके कोचिंग सेंटर के बाहर देसी बम से हमला किया गया था। उस घटना में संस्थान के कार्यालय और एक छात्र की स्कूटी को नुकसान पहुंचा था, हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ था।

फिलहाल पुलिस फायरिंग की घटना की जांच में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद छात्रों और अभिभावकों में भी चिंता का माहौल है।

Also read: बिहार में बस यात्रा हुई महंगी, इस दिन से बढ़ेगा बस का किराया

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana Roadways: हरियाणा के इस जिले से जयपुर, अजमेर के लिए शुरू हुई बस सेवा, जान लें पूरा टाइम टेबल

Haryana Roadways: हरियाणा में जीन्द से जयपुर, अजमेर जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। हरियाणा राज्य परिवहन रोहतक डिपो द्वारा जीन्द से अजमेर 2017 के बाद से ही बंद अपनी बस सेवा को दुबारा शुरू कर दिया गया है, जिससे जीन्द, रोहतक, झज्जर और आस-पास के इलाकों से दोपहर के समय जयपुर, अजमेर ड्यूटी जाने वाले व आने वाले यात्रियों को काफी फायदा होगा।

हरियाणा से राजस्थान के लिए इस रूट पर रोडवेज बस शुरू, देखें पूरा रूटमैप

Haryana Roadways Bus Time Table : हरियाणा से राजस्थान आने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा के फतेहाबाद डिपो से राजस्थान के नोखा के लिए नई बस सेवा शुरू कर दी गई है।

हरियाणा के भिवानी समेत इन जिलों में अगले 3 घंटे में होगी झमाझम बरसात, देखें IMD का नया अलर्ट

Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज फिर से बदल गया है। हाल ही में मौसम विशेषज्ञों ने नई रिपोर्ट जारी की है

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast