Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: करनाल में नहर किनारे पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, गोली लगने से आरोपी घायल, CIA-1 की सटीक कार्रवाई

Haryana News: करनाल में नहर किनारे पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, गोली लगने से आरोपी घायल, CIA-1 की सटीक कार्रवाई

Haryana News: हरियाणा के करनाल जिले के इंद्री क्षेत्र में पश्चिम यमुना नहर की पटरी पर उस वक्त सनसनी फैल गई, जब पुलिस और बदमाश आमने-सामने आ गए। चंद पलों में माहौल गोलियों की आवाज से गूंज उठा। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल हो गया, जिसे पुलिस ने मौके पर ही काबू कर अस्पताल में भर्ती कराया।

सूत्रों के मुताबिक, यह मुठभेड़ इंद्री में पश्चिम यमुना नहर की पटरी पर जौनपुर की दिशा में हुई। CIA-1 टीम को संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिली थी, जिसके बाद टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बदमाशों को घेर लिया। इस दौरान दोनों ओर से फायरिंग हुई।

घायल आरोपी की पहचान

घायल बदमाश की पहचान पानीपत जिले के गांव राणा माजरा निवासी 24 वर्षीय नकीम के रूप में हुई है। गोली लगने के बाद उसे तुरंत सामान्य नागरिक अस्पताल इंद्री पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है।

Also read: HARYANA NEWS: फरीदाबाद में प्रेम के नाम पर युवक की बेरहमी से हत्या, परिवार की छोटी बहन भी आरोपी!

पुलिस का ऑपरेशन और खुलासा

इंद्री के डीएसपी सतीश गोतम के अनुसार, पुलिस को गो तस्करी से जुड़े दो आरोपियों की सूचना मिली थी, जो बाइक पर सवार होकर नहर की पटरी पर जा रहे थे। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन आरोपियों ने चेतावनी नजरअंदाज करते हुए पुलिस पर तीन राउंड फायर कर दिए। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

जांच और सुरक्षा के इंतजाम

घटना के बाद मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंचे और पूरे क्षेत्र को घेर लिया गया। एफएसएल टीम द्वारा साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। मौके से एक पिस्तौल भी बरामद हुई है। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

पुलिस का संदेश

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराध और अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। किसी भी हालत में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: हरियाणा के किसानों की बढ़ेगी कमाई! हरियाणा सरकार ने शुरू की स्वस्थ सब्जी पौध तैयार करने की सुविधा

Haryana News: हरियाणा सरकार द्वारा राज्य के किसानों को उन्नत और स्वस्थ पौध उपलब्ध करवाकर उनकी आय में वृद्धि करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। उद्यान विभाग, हरियाणा के प्रवक्ता ने बताया कि विभाग के अंतर्गत आने वाले सब्जी उत्कृष्टता केंद्र, घरौंडा में रबी मौसम की सब्जियों जैसे तरबूज, खरबूज, खीरा, शिमला मिर्च और अन्य सभी बेल वाली सब्जियों की पौध तैयार करने का कार्य आरंभ कर दिया गया है।

हरियाणा के हिसार की बेटी दृष्टि मित्तल ने रचा इतिहास, उत्तराखंड न्यायिक सेवा परीक्षा में हासिल की तीसरी रैंक

Success story: हरियाणा के हिसार जिले के आदमपुर की बहू दृष्टि मित्तल ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और दृढ़ संकल्प के दम पर न्यायिक क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित उत्तराखंड न्यायिक सेवा सिविल न्यायाधीश (कनिष्ठ श्रेणी) परीक्षा-2023 के घोषित अंतिम परिणाम में दृष्टि मित्तल ने समग्र मेरिट सूची में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस शानदार सफलता से आदमपुर सहित पूरे हिसार जिले में खुशी और गर्व का माहौल है।

Uttarakhand News: स्वच्छता के मामले में उत्तराखंड के दो शहरों ने मारी बाजी, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गौरव

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में काशीपुर के महापौर दीपक बाली, रुद्रपुर के महापौर विकास शर्मा, शहरी विकास विभाग के निदेशक विनोद गोस्वामी, काशीपुर के नगर आयुक्त रवीन्द्र बिष्ट, रुद्रपुर की नगर आयुक्त शिप्रा जोशी तथा स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के राज्य मिशन प्रबंधक मनोज पांडे ने भेंट की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के अंतर्गत काशीपुर एवं रुद्रपुर को प्राप्त उपलब्धियों की जानकारी दी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast