Search KhabarFast

Press ESC to close

HARYANA NEWS: फरीदाबाद में प्रेम के नाम पर युवक की बेरहमी से हत्या, परिवार की छोटी बहन भी आरोपी!

HARYANA NEWS: फरीदाबाद में प्रेम के नाम पर युवक की बेरहमी से हत्या, परिवार की छोटी बहन भी आरोपी!

Faridabad Crime: हरियाणा के फरीदाबाद के रोशन नगर इलाके से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचे दिल्ली निवासी एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई।मृतक की पहचान 25वर्षीय मानस राय के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भजे दिया।

जानकारी के अनुसार, मानस राय अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने उसके घर पहुंचा था, तभी वहां पहले से मौजूद लोगों ने उस पर हमला कर दिया।हमले में लड़की की छोटी बहन भी शामिल बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल युवक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग समेत कुल पांच आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

इलाके में दहशत का माहौल

पुलिस के अनुसार, मामले की जांच जारी है और हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।पुलिस ने आश्वासन दिया है कि सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bihar News: बिहार के 2 करोड़ से अधिक युवाओं तक पहुंचेगी डॉ. हेडगेवार की विचारधारा, CM सम्राट चौधरी ने बताई योजना

Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र परिसर स्थित बापू सभागार में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित भव्य महानाट्य ‘संघ सृजन का आविष्कार युगप्रवर्तक डॉ. हेडगेवार’ के मंचन कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। नादब्रह्म संस्था, नागपुर द्वारा निर्मित इस महानाट्य के अवसर पर मुख्यमंत्री ने डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और कलाकारों द्वारा प्रस्तुत नाट्य का अवलोकन किया।

5 साल पहले प्रेम विवाह, फिर खूनी अंजाम! पत्नी को मारकर रातभर शव के पास रहा पति, सुबह मिटाए सबूत

MP News: मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। कोतमा थाना क्षेत्र के ग्राम रेउसा के टीकई टोला में चरित्र पर संदेह के चलते पति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी रातभर पत्नी के शव के साथ सोता रहा। सुबह होने पर उसने शव को दूसरे कमरे में रख दिया और साक्ष्य छिपाने के लिए पूरे घर में गोबर से लिपाई कर दी। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

हरियाणा में बिजली लाइसेंस विवाद पर सरकार का अगला कदम क्या? अनिल विज ने बताया पूरा प्लान

Haryana News: हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग द्वारा निजी कंपनी को समानांतर बिजली लाइसेंस देने संबंधी निर्णय का राज्य सरकार ने पहले दिन से ही विरोध किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार ने इस संबंध में किसी निजी कंपनी से आवेदन आमंत्रित नहीं किए थे। हालांकि, विद्युत अधिनियम, 2003 में ऐसा प्रावधान है, जिसके तहत संबंधित कोई भी व्यक्ति आयोग के समक्ष आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast