Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana news : हरियाणा में स्वास्थ्य मंत्री ने दी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी, इन जिलों के CMO को दिए ये निर्देश

Haryana news : हरियाणा में स्वास्थ्य मंत्री ने दी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी, इन जिलों के CMO को दिए ये निर्देश

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने राज्य में गिरते लिंगानुपात पर चिंता जताते हुए भ्रूण लिंग जांच व कन्या भ्रूण हत्या में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि गर्भ में बेटियों की हत्या अक्षम्य अपराध है, इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मिली जानकारी के अनुसार, बैठक में स्वास्थ्य मंत्री ने उन जिलों के अधिकारियों की जवाबदेही तय की, जहां लिंगानुपात संतोषजनक नहीं है। इसी के तहत गुरुग्राम, महेंद्रगढ़ और चरखी दादरी सहित 5 जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों (CMO) को तलब कर आवश्यक निर्देश दिए गए। उन्होंने अधिकारियों को अवैध लिंग जांच व गर्भपात के धंधे में शामिल तत्वों तथा केंद्रों पर चौबीसों घंटे निगरानी रखने के आदेश दिए।

इसके अलावा आरती सिंह राव ने विशेष रूप से सीमावर्ती जिलों को सतर्क रहने को कहा, ताकि दूसरे राज्यों में ले जाकर कराई जाने वाली अवैध लिंग जांच पर रोक लगाई जा सके। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को पुलिस से समन्वय बढ़ाने व संयुक्त कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। जागरूकता अभियान को प्रभावी बनाने के लिए मंत्री ने आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका मजबूत करने पर जोर दिया।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bike Chalan: इस बाइक के पेंडिंग मिले 93 चालान, 2,29,00 की राशि बकाया, देखते ही बाइक चालक का चकरा गया माथा, बाइक इम्पाउंड

Bike Chalan: गुरुग्राम पुलिस ने आज ऐसे बाइक को इम्पाउंड किया है, जिसके एक दो नहीं बल्कि 93 चालान पेंडिंग थे। इस बाइक पर चालान की करीब 229000 की राशि बकाया था।

Haryana news : हरियाणा में शराब कारोबारी के घर पर हुई फायरिंग, जाने क्या है पूरा मामला ?

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। सोनीपत जिले के गन्नौर क्षेत्र के एक गांव में देर रात एक शराब कारोबारी के घर के बाहर कई राउंड फायरिंग हुई।

Uttarakhand News: सीएम धामी ने की एनडीए कॉन्क्लेव की सराहना, पीएम मोदी के संबोधन को बताया प्रेरणादायी

Uttarakhand News: नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित एनडीए कॉन्क्लेव को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिक्रिया दी है। सीएम धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को प्रेरणादायी और ऊर्जावान बताया। सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नेतृत्व हमेशा राष्ट्र निर्माण के संकल्प को और मजबूत करने की प्रेरणा देता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast