Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana news : हरियाणा में महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने दिया इस्तीफा, जाने क्या है बड़ी वजह

Haryana news : हरियाणा में महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने दिया इस्तीफा, जाने क्या है बड़ी वजह

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही हैहै। हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिला अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ से विवाद के बाद हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है की उन्होंने CM नायब सिंह सैनी को पत्र भेज अपना त्यागपत्र सौंपा और उसे स्वीकार करने का अनुरोध किया है।

जानकारी के अनुसार महिला आयोग अध्यक्ष रेनू भाटिया कुरुक्षेत्र जिला अस्पताल में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के बाद रविवार को जांच के लिए पहुंची थी। इसी दौरान सीएमओ (CMO) और पीएमओ (PMO) को फटकार लगाई थी और साथ ही नर्सिंग स्टाफ को कहा था कि क्या कोई अपनी बेटी को इस तरह किसी डॉक्टर के पास अकेला छोड़ सकता है। यदि वह आपकी बेटी होती तो क्या तब भी आपका यही रवैया रहता। रेनू भाटिया के इसी बयान को लेकर नर्सिंग स्टाफ में नाराजगी थी और मंगलवार को पूरे राज्य में नर्सिंग स्टाफ ने दो घंटे के लिए हड़ताल की थी। जैसा की जानकारी के दौरान सामने आया है कि नर्सिंग स्टाफ की मांग थी कि रेनू भाटिया अपने बयान पर माफी मांगे और पद से इस्तीफा दें।

खबरों कि माने तो, अपने इस्तीफा पत्र में रेनू भाटिया ने कहा कि उन्होंने बीते करीब साढ़े चार वर्षों के कार्यकाल के दौरान पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। उन्होंने इस अवसर के लिए पूर्व CM मनोहर लाल और वर्तमान CM नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त किया।

इसके अलावा पत्र में उन्होंने कहा कि महिलाओं के अधिकारों और सम्मान की लड़ाई वह भविष्य में भी निरंतर लड़ती रहेंगी। उन्होंने यह भी लिखा कि यदि भविष्य में उन्हें किसी अन्य पद पर नियुक्त किया जाता है तो वह उसका भी पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगी।  रेनू भाटिया ने अपने पत्र में स्पष्ट किया कि वह वर्तमान में महिला आयोग के अध्यक्ष पद से त्यागपत्र दे रही हैं और मुख्यमंत्री से इसे स्वीकार करने का अनुरोध किया है।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana news : हरियाणा में इस जगह इनकम टैक्स ने मारी रेड, जांच में आया ये सामने

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। सिरसा जिले के डबवाली शहर में बठिंडा चौक स्थित दिल्ली बैरिंग स्टोर पर इनकम टैक्स विभाग की टीम ने

Haryana news : हरियाणा में रेलवे में टिकट बुकिंग क्लर्क को किया बर्खास्त, जाने क्या है आरोप ?

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने या रही है। हरियाणा के सिरसा जिले के डबवाली रेलवे स्टेशन पर सरकारी कैश गबन चर्चित मामले में

कालका-शिमला रेल मार्ग पर दौड़ेगी आधुनिक विस्टाडोम टॉय ट्रेन, सफर होगा रोमांचक

Haryana News: पहाड़ों की खूबसूरत वादियों तक पहुंचने का सफर जल्द ही और आसान, आरामदायक तथा रोमांचक होने वाला है। विश्व धरोहर (वर्ल्ड हेरिटेज) का दर्जा प्राप्त कालका-शिमला रेल मार्ग पर जल्द ही अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस विस्टाडोम टॉय ट्रेन शुरू की जा सकती है। इस नई ट्रेन में यात्रियों को शताब्दी एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं मिलेंगी, वहीं इसकी रफ्तार मौजूदा टॉय ट्रेनों से अधिक होगी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast