Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana news : हरियाणा के मुख्यमंत्री ने जनकल्याण शिविर का किया अवलोकन, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

Haryana news : हरियाणा के मुख्यमंत्री ने जनकल्याण शिविर का किया अवलोकन, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

Haryana news : हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी ने शुक्रवार को केंद्र सरकार के गौरवशाली 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सिरसा के पंचायत भवन में आयोजित जन कल्याण शिविर का अवलोकन किया। शिविर का मुख्य उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को सीधे आम जनता तक पहुंचाना और उन्हें जागरूक करना था। शिविर में स्वास्थ्य, कृषि, समाज कल्याण, महिला एवं बाल सहित विभिन्न विभागों ने अपनी स्टॉल लगाई।


मुख्यमंत्री ने शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई विकासात्मक और कल्याणकारी स्टालों का निरीक्षण किया। अवलोकन के दौरान उन्होंने अधिकारियों से विभागों द्वारा दी जाने वाली विभिन्न योजनाओं और उनके क्रियान्वयन की प्रगति के बारे में जानकारी ली।

Also read: Haryana news : हरियाणा स्वास्थ्य विभाग में लाखों का गबन, जांच में हुआ बड़ा खुलासा


इस मौके पर उन्होंने मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए। केंद्र और राज्य सरकार का एकमात्र लक्ष्य अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का उत्थान करना है। सरकार की नीतियां पारदर्शी हैं और तकनीकी के माध्यम से भ्रष्टाचार पर लगाम लगाते हुए सीधा लाभ लाभार्थियों के खातों में भेजा जा रहा है।


इस अवसर पर उनके साथ उपायुक्त श्री शांतनु शर्मा, पुलिस अधीक्षक सिरसा श्री दीपक सहारण, पुलिस अधीक्षक डबवाली जसलीन कौर, अतिरिक्त उपायुक्त श्री अर्पित संगल, पूर्व सांसद श्रीमती सुनीता दुग्गल, जिलाध्यक्ष भाजपा सिरसा श्री यतिंद्र सिंह एडवोकेट, जिलाध्यक्ष भाजपा डबवाली श्रीमती रेणू शर्मा मौजूद रहे।
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: हरियाणा के पानीपत में ACB का बड़ा एक्शन, 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी और सहायक गिरफ्तार

Haryana News: हरियाणा के पानीपत में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मतलौडा क्षेत्र के पटवारी संदीप और उसके निजी सहायक जयभगवान को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। दोनों पर आरोप है कि वे जमीन की निशानदेही कराने के बदले शिकायतकर्ता से रिश्वत की मांग कर रहे थे।

यूपी के झांसी में माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत, डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार

UP News: उत्तर प्रदेश के झांसी में एक दर्दनाक सड़क हादसे में माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की मौत हो गई। हादसा झांसी-कानपुर हाईवे पर हुआ, जहां तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। इस दुर्घटना में अबान के दोस्त सोनू की भी मौत हो गई।

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में भारी बारिश से बढ़ा खतरा, पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और नदियों के उफान का अलर्ट

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में जगह-जगह भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिसके चलते कई मार्गों पर यातायात बाधित हो गया है। वहीं, बारिश के कारण नदियों और नालों का जलस्तर भी तेजी से बढ़ रहा है, जिससे संवेदनशील इलाकों में खतरा बढ़ गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast