Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana news : हरियाणा में करोड़ों की साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार

Haryana news : हरियाणा में करोड़ों की साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। दिनांक 18.05.2026 को पुलिस थाना साइबर अपराध पश्चिम, गुरुग्राम में एक व्यक्ति ने एक शिकायत निवेश (Investment) के नाम पर इससे लगभग 2.53 करोड़ रुपए की ठगी करने के संबंध में दी। शिकायत पर थाना साइबर पश्चिम, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया।

श्री गौरव फोगाट HPS, सहायक पुलिस आयुक्त साइबर, गुरुग्राम के निर्देशानुसार निरीक्षक अमित, प्रबंधक थाना साइबर पूर्व, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अभियोग में 03 आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान *1. जनक (उम्र-27 वर्ष, शिक्षा-12वीं) निवासी त्रिवेणी अपार्टमेंट, विवेक विहार, दिल्ली, 2. दिनेश कुमार (उम्र-30 वर्ष, शिक्षा-12वीं) निवासी हनुमान चौक, बावल जिला रेवाड़ी (हरियाणा) व 3. पवन कुमार (उम्र-26 वर्ष, शिक्षा-12वीं) निवासी गांव भूथन खुर्द जिला फतेहाबाद (हरियाणा)* के रूप में हुई है।

Also read: Haryana news : हरियाणा में हथियारों के लाइसेंस, पेट्रोल पंप NOC समेत 33 काम होंगे फटाफट, देखें कौनसे कौनसे कामों की सेट हुई टाइम लिमिट ?

पुलिस जांच में ज्ञात हुआ कि शिकायतकर्ता से ठगी गई राशि में से 15 लाख रुपए विभिन्न ट्रांजैक्शनों के माध्यम से एक बैंक खाता में ट्रांसफर कराए गए थे। उपरोक्त बैंक खाता एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के नाम है तथा उक्त खाते में चार मोबाइल नंबर पंजीकृत पाए गए। तकनीकी विश्लेषण के दौरान पता चला कि पंजीकृत चार मोबाइल नंबरों में से एक मोबाइल नंबर दिल्ली के क्षेत्र में सक्रिय था। जिसके बाद साइबर पुलिस गुरुग्राम द्वारा आधुनिक तकनीकी संसाधनों एवं डिजिटल विश्लेषण की सहायता से उपरोक्त आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया।

प्रारंभिक पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी अपने अन्य साथियों के निर्देश पर विभिन्न बैंक खातों में प्राप्त ठगी की राशि को अन्य खातों में ट्रांसफर करने का कार्य करते थे। इसके बदले आरोपियों को 25 हजार रुपए सैलरी तथा ठगी गई राशि में से बोनस मिलता था। उपरोक्त आरोपियों का संपर्क अन्य आरोपियों से टेलीग्राम के माध्यम से हुआ था तथा पिछले लगभग 06 महीने से साइबर ठगी की वारदातों में संलिप्त रहे हैं।

Also read: Haryana news : हरियाणा में ACB टीम की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते पटवारी को किया गिरफ्तार

आरोपियों के कब्जा से 36 मोबाइल फोन, 53 एटीएम कार्ड, विभिन्न बैंकों की 24 पासबुक, 05 चैकबुक, 02 आईपी कैमरा तथा ठगी में प्रयोग किए गए बैंक खाते से संबंधित पंजीकृत मोबाइल नंबर बरामद किए गए हैं। बरामद आईपी कैमरे आमतौर पर सिम बॉक्स एवं साइबर अपराध संबंधी गतिविधियों की निगरानी के लिए प्रयोग किए जाते हैं।

आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि इनके अन्य साथियों, साइबर ठगी के नेटवर्क तथा अन्य मामलों में संलिप्तता के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा सके। अभियोग का अनुसंधान जारी है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

CET Group D Notification: हरियाणा में CET ग्रुप डी का नोटिफिकेशन जारी, फटाफट देखें पूरी जानकारी

CET Group D Notification: हरियाणा में CET ग्रुप डी का नोटिफिकेशन जारी, फटाफट देखें पूरी जानकारी

Haryana Roadways : हरियाणा रोडवेज की यमुनानगर से मथुरा जाने के लिए स्पेशल बस सेवा, ये है पूरा रूट और टाइम टेबल

Haryana Roadways : हरियाणा में रोडवेज यात्रियों के लिए अच्छी खबर आई है। हरियाणा रोडवेज ने यमुनानगर से मथुरा जाने के लिए स्पेशल बस सेवा शुरू कर दी है। यहाँ देखें बस का पूरा टाइम टेबल

Uttarakhand News: उत्तराखंड में धामी कैबिनेट ने क्या क्या लिए बड़े फैसले, खबर फास्ट पर देखिये पूरी लिस्ट

Uttarakhand News: उत्तराखंड सरकार की कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं, जिनका उद्देश्य राज्य के विकास और जनहित से जुड़े कार्यों को गति देना है। बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा के बाद उन्हें मंजूरी दी गई। सरकार ने बुनियादी ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार से जुड़े कई अहम मुद्दों पर फैसले लिए हैं। इसके साथ ही कुछ नई योजनाओं को भी हरी झंडी दी गई है, जिससे राज्य में विकास कार्यों को और तेज किया जा सके।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast