Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: कुरुक्षेत्र में दोस्त बना कातिल! पत्नी की भूमिका भी जांच के घेरे में, युवक की हत्या से सनसनी

Haryana News: कुरुक्षेत्र में दोस्त बना कातिल! पत्नी की भूमिका भी जांच के घेरे में, युवक की हत्या से सनसनी

Haryana news: हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के सांवला गांव में 40 वर्षीय राजकुमार उर्फ राजू की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा सामने आया है। पुलिस जांच में राजू के दोस्त मोहित पर हत्या का आरोप है, जबकि उसकी पत्नी की भूमिका भी संदेह के घेरे में है। पुलिस प्रेम-प्रसंग और संभावित साजिश के एंगल से मामले की जांच कर रही है।

शुरूआती जांच के मताबिक,  राजू को पहले से ही मोहित और अपनी पत्नी के बीच कथित प्रेम-प्रसंग का शक था। उसने अपने पिता राजेंद्र को भी बताया था कि मोहित उसे रास्ते से हटा सकता है। 18 जुलाई की रात आरोपी मोहित राजू को बाइक पर अपने साथ खेतों में ले गया। वहां पहले उसे शराब पिलाई गई और नशा होने पर कथित तौर पर परने से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई। बाद में शव को गुरुद्वारे के पास सड़क किनारे फेंक दिया गया।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

आपको बता दें कि सड़क किनारे 19 जुलाई की सुबह ग्रामीणों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी मोहित को गिरफ्तार कर लिया है। उसे आज कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। पुलिस घटनास्थल की निशानदेही, वारदात में इस्तेमाल बाइक की बरामदगी और राजू की पत्नी की भूमिका की गहन जांच कर रही है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत चार प्रमुख परियोजनाओं का विवरण, सीएम धामी ने किया शिलान्यास

Uttrakhand News: इस परियोजना के अंतर्गत हर की पैड़ी कॉरिडोर के सुभाष घाट क्षेत्र का समग्र विकास किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध हो सकें। बढ़ती संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को ध्यान में रखते हुए धनुष घाट क्षेत्र का विस्तार किया जाएगा

Haryana News:गुरुग्राम मेट्रो विस्तार परियोजना ने पकड़ी रफ्तार, मिलेनियम सिटी सेंटर-द्वारका एक्सप्रेस-वे के बीच कनेक्टिविटी होगी मजबूत

Haryana News:गुरुग्राम मेट्रो विस्तार परियोजना के तहत 28.5 किलोमीटर लंबे मिलेनियम सिटी सेंटर–साइबर सिटी–द्वारका एक्सप्रेसवे मेट्रो कॉरिडोर का निर्माण कार्य तेजी से जारी है। गत जून के अंत तक परियोजना की लगभग 11 प्रतिशत भौतिक प्रगति दर्ज की जा चुकी है।

Haryana News: जल संरक्षण की दिशा में सैनी सरकार ने उठाया बड़ा कदम, हरियाणा के थर्मल पावर प्लांट में पहुंचेगा ट्रीटेट पानी

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि जल संरक्षण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। यदि ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए तो न केवल भूजल और पेयजल स्रोतों पर दबाव कम होगा, बल्कि उद्योगों, ऊर्जा क्षेत्र, हरित क्षेत्रों और कृषि के लिए भी पानी की दीर्घकालिक उपलब्धता सुनिश्चित की जा सकेगी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast