Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: कालांवाली में पिता पर बेटे की हत्या का आरोप, घर में घुसकर मारी गोलियां; पत्नी बोली- गिरफ्तारी तक नहीं होगा अंतिम संस्कार

Haryana News: कालांवाली में पिता पर बेटे की हत्या का आरोप, घर में घुसकर मारी गोलियां; पत्नी बोली- गिरफ्तारी तक नहीं होगा अंतिम संस्कार

Haryana News: हरियाणा के सिरसा जिले के कालांवाली के गांव खोखर में जमीनी विवाद को लेकर सनसनीखेज वारदात सामने आई है। आरोप है कि एक पिता ने अपने साथियों के साथ मिलकर घर में घुसकर अपने ही बेटे पर गोलियां चला दीं। गोली लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही कालांवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से संबंधित साक्ष्य जुटाए और वारदात के पीछे की वजह समेत अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। मृतक की पत्नी जश्नदीप कौर ने अपने ससुर जलविंदर सिंह समेत चार लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका आरोप है कि जलविंदर सिंह तीन अन्य लोगों के साथ घर में घुसे और उनके पति जसवंत सिंह पर गोलियां चला दीं। गोली लगने के बाद जसवंत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

परिजनों के मुताबिक, वारदात के पीछे जमीनी विवाद बताया जा रहा है। हालांकि, हत्या की वास्तविक वजह और घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। मृतक की पत्नी जश्नदीप कौर ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने कहा कि जब तक उनके पति की हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक वह जसवंत सिंह का पोस्टमार्टम नहीं करवाएंगी और न ही अंतिम संस्कार करेंगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा में 59 लाभार्थियों को बड़ी राहत, अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम ने दी 1.76 करोड़ की वित्तीय सहायता

Haryana News: हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम ने चालू वित्त वर्ष के दौरान अगस्त, 2026 तक विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 59 लाभार्थियों को 176.50 लाख रुपये की वित्तीय सहायता मुहैया करवाई है, जिसमें 138.75 लाख रुपये की सब्सिडी भी शामिल है।

Haryana News: बीरेंद्र सिंह का हुड्डा पर तंज, बोले- मैंने नई पीढ़ी के लिए छोड़ा पद; फिर जाहिर की मुख्यमंत्री बनने की इच्छा

Haryana News: हरियाणा के भिवानी में पूर्व केंद्रीय मंत्री चौ. बीरेंद्र सिंह डूमरखां ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं दीं। तो दूसरी तरफ भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर तंज कसा। इस दौरान उन्होंने राजनीति में उम्र, रिटायरमेंट और नई पीढ़ी को मौका देने को लेकर बड़ा बयान दिया। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, हरियाणा कांग्रेस की गुटबाजी, युवाओं और रोजगार के मुद्दे पर भी खुलकर अपनी बात रखी। खास बात यह रही कि एक तरफ उन्होंने खुद के करीब तीन साल पहले राज्यसभा और मंत्री पद छोड़ने को नई पीढ़ी के लिए रास्ता छोड़ना बताया, तो दूसरी तरफ मुख्यमंत्री बनने की इच्छा भी जाहिर की।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast