Search KhabarFast

Press ESC to close

हरियाणा में 59 लाभार्थियों को बड़ी राहत, अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम ने दी 1.76 करोड़ की वित्तीय सहायता

हरियाणा में 59 लाभार्थियों को बड़ी राहत, अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम ने दी 1.76 करोड़ की वित्तीय सहायता

Haryana News: हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम ने चालू वित्त वर्ष के दौरान अगस्त, 2026 तक विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 59 लाभार्थियों को 176.50 लाख रुपये की वित्तीय सहायता मुहैया करवाई है, जिसमें 138.75 लाख रुपये की सब्सिडी भी शामिल है।

निगम के प्रवक्ता ने इस सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि निगम द्वारा अनुसूचित जातियों से संबंधित लोगों को विभिन्न श्रेणियों के अंतर्गत ऋण मुहैया करवाया जाता है ताकि वे अपना कारोबार और स्व-रोजगार स्थापित कर सकें। इन श्रेणियों में कृषि एवं सम्बद्ध क्षेत्र, औद्योगिक क्षेत्र, व्यापार और कारोबार क्षेत्र तथा स्व-रोजगार क्षेत्र शामिल हैं। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम की सहायता से लागू योजनाओं के तहत भी उन्हें वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। उन्होंने बताया कि व्यापार और कारोबार क्षेत्र के अंतर्गत 58 लाभार्थियों को 53 लाख रुपये की राशि मुहैया करवाई गई जिसमें से 26.60 लाख रुपये बैंक ऋण, 20.25 लाख रुपये सब्सिडी और 6.15 लाख रुपये मार्जिन मनी के रूप में जारी किए गए हैं।

प्रवक्ता ने बताया कि राष्ट्रीय अनुसूचित वित्त एवं विकास निगम की सहायता से लघु व्यवसाय के तहत इस अवधि के लिए एक लाभार्थी को 11 लाख रुपये जारी किए गए। इसमें राष्ट्रीय अनुसूचित वित्त एवं विकास निगम व सफाई कर्मचारी वित्त विकास निगम का प्रत्यक्ष ऋण हिस्सा 3.96 लाख रुपये है। इसके अतिरिक्त, 109.50 लाख रुपये की सब्सिडी भी वितरित की गई।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

CM नायब सैनी होंगे संत नामदेव जी महाराज के 756वें प्रकाश दिवस समारोह के मुख्य अतिथि, चंडीगढ़ में जुटेंगे हजारों श्रद्धालु

Haryana News: संत शिरोमणि नामदेव जी महाराज के 756वें प्रकाश दिवस के अवसर पर 18 अक्टूबर को चंडीगढ़ के सेक्टर-21 स्थित संत नामदेव भवन में भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री की गरिमामयी उपस्थिति को लेकर नामदेव समाज में विशेष उत्साह है और पंजाब सहित विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के चंडीगढ़ पहुंचने की उम्मीद है।

Haryana News: ‘सेवा संकल्प अभियान’ से विकास का जश्न, 17 सितंबर को रोशन होगा हरियाणा

Haryana News: 17 सितंबर की शाम हरियाणा में विकास कार्यों पर दीयों की रोशनी नजर आएगी। प्रदेश में पिछले 12 वर्षों के दौरान तैयार की गई नई विकास संरचनाओं को इस विशेष आयोजन का केंद्र बनाया जाएगा। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी तथा लोक निर्माण (भवन एवं सड़क) विभाग से जुड़ी इन संरचनाओं पर मिट्टी के दीये जलाकर सेवा, समर्पण और जनकल्याण के प्रति आशीर्वाद का भाव व्यक्त किया जाएगा।

Uttarakhand News: चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 50.56 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन; CM ने व्यवस्थाओं की समीक्षा की

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने यात्रा से जुड़े जनपदों के जिलाधिकारियों से यात्रा मार्गों, यातायात, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षित, सुगम और सुव्यवस्थित यात्रा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast