Maharashtra News: आधुनिक युग में अगर आपके धन है, तो आपके पास सबकुछ है। दौलत-संपत्ति अर्जित करने के लिए मनुष्य हर उस मुकाम को छूना चाहता है, जिससे उसकी मनोकामना पूरी हो। दूसरी बात ये है कि कई बार दौलत के नशे में लोग, आम लोगों के संघर्ष को भूला देते हैं।
महाराष्ट्र के सबसे धनी विधायक पराग शाह के 4000 करोड़ रुपए की संपत्ति है लेकिन, जब वह एक दिन के लिए भिखारी बने, तो उन्हें उन सारी चीजों की अनुभूति हो गई, जो गरीब लोग रोज अनुभव करते हैं। भिखारी बनने के बाद उन्होंने अपना अनुभव शेयर किया है।
पराग शाह ने साझा किया अनुभव
पराग शाह ने कहा कि उनके जैन गुरु ने एक दिन के लिए भिखारी बनने की सलाह दी थी और उसके बाद ही ये फैसला किया। पराग शाह का कहना है कि मैंने 4 घंटों तक भीख मांगी। इस दौरान मुझे 84 रुपए दिए गए। पराग शाह ने कहा कि भिखारी बनकर घूमने के दौरान मुझे अनुभव हुआ कि मैं सिर्फ एक साधारण मनुष्य हूं। मेरी कोई जाति या धर्म नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं घर से निकलकर रेलवे स्टेशन पर बैठ गया। पुलिस मुझे संदेह की निगाह से देख रही थी। उन्होंने कहा कि एक महिला ने मुझे किचन में इस्तेमाल होने वाला सामान दिया।
अनुभव जिंदगी भर याद रहेगा-पराग शाह
विधायक ने कहा कि हम भगदौड़ की जिंदगी में भूल जाते हैं कि इंसान क्या है। उन्होंने कहा कि अकसर हम लोगों को उनकी दौलत, पद और प्रतिष्ठा के अनुसार चीजों को समझते हैं। उन्होंने कहा कि मुंबई के लोगों ने मेरा दिल जीत लिया है। कई लोगों ने मेरी मदद के लिए हाथ बढ़ाया। उन्होंने कहा कि यही सच्ची मानवता, जब बिना किसी स्वार्थ के मदद की जाए। मुबंई सिर्फ सपनों का शहर नहीं है बल्कि मानवता का भी शहर है। उन्होंने कहा कि ये अनुभव पूरी जिंदगी याद रहेगा।
Also read: BRICS Summit 2026: 3 दिन, 15 द्विपक्षीय बैठकें और 20 बड़े मुद्दे, जानिए भारत की कूटनीतिक ताकत