Search KhabarFast

Press ESC to close

Ganesh Visarjan 2026: 3, 5, 7 या 10 दिन...कब करना चाहिए गणेश जी की मूर्ति का विसर्जन? यहां देखें क्या कहता है हिंदू धर्म

Ganesh Visarjan 2026: 3, 5, 7 या 10 दिन...कब करना चाहिए गणेश जी की मूर्ति का विसर्जन? यहां देखें क्या कहता है हिंदू धर्म

Ganesh Visarjan Dates: भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि 14 सितंबर 2026 सोमवार को बप्पा काआगमन हो चुका है। गणेश चतुर्थी के मौके पर भक्तों ने नाचते-गाते बप्पा का स्वागत किया। मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिली, लेकिन इस बीच भक्तों का उच्साह कम नहीं हुआ। भक्तों ने पूरे विधि-विधान से गणपति जी की स्थापना की, उनकी पूजा की, उन्हें मोदक का भोग लगाया। लेकिन अब सवाल यह है कि गणपति विसर्जन कब करें।

दरअसल, कुछ लोग गणपति स्थापना से लेकर डेढ़ दिन तक में मूर्ति का विसर्जन कर देते है, जबकि कुछ लोग तीसरे या पांचवे दिन मूर्ति का विसर्जन करते हैं। लेकिन हिंदू धर्म में विसर्जन के अलग-अलग दिनों का खास महत्व है। तो चलिए जानते है कि कयादे से किस दिन बप्पा की मूर्ति का विसर्जन करना सही माना जाता है।

Also read: Horoscope Today 15 September 2026, Aaj Ka Rashifal: इन राशियों की खुलेगी किस्मत, करियर-कारोबार में मिल सकता है बड़ा लाभ, जानें सभी 12 राशियों का हाल

गणपति विसर्जन की तारीख

गणपति स्थापना की तारीख - 14 सितंबर 2026 (सोमवार) 
स्थापना के डेढ़ दिन बाद - 15 सितंबर 2026 (मंगलवार)  
तीसरे दिन - 16 सितंबर 2026 (बुधवार)  
पांचवें दिन - 18 सितंबर 2026 (शुक्रवार) 
सातवें दिन - 20 सितंबर 2026 (रविवार)
अनंत चतुर्दशी - 25 सितंबर 2026 (शुक्रवार)

गणपति विसर्जन के लिए कौन-सा दिन सही है?

शास्त्रों के अनुसार, गणपति विसर्जन के लिए कोई एक तारीख नहीं है। हिंदू रीति में विषम संख्या 3, 5, 7, 11 को शुभ माना जाता है। इसलिए कई लोग विषम संख्या में से एक दिन चुन गणपति विसर्जन करते हैं। जबकि कुछ लोग विसर्जन के लिए गणेशोत्सव का आखिरी दिन चुनते हैं। इसके अलावा स्थापना के बाद से डेढ़ दिन तक में भी विसर्जन करना शुभ माना जाता है। हालांकि,ये तारीखें लोग अपनी सुविधा और समय अनुसार चुनते हैं। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Horoscope Today 15 September 2026, Aaj Ka Rashifal: इन राशियों की खुलेगी किस्मत, करियर-कारोबार में मिल सकता है बड़ा लाभ, जानें सभी 12 राशियों का हाल

Horoscope Today 15 September 2026, Aaj Ka Rashifal: ज्योतिष के अनुसार 15 सितंबर का दिन कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। कुछ राशि के जातकों को करियर और कारोबार में सफलता मिल सकती है, तो कुछ लोगों को आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत होगी। तुला राशि वालों के लिए दिन शुभ रहने वाला है और परिवार के साथ घूमने जाने के योग बन रहे हैं। वहीं, वृषभ और मिथुन राशि के जातकों को खर्च और पारिवारिक चिंताओं पर नियंत्रण रखना होगा। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल।

Ganesh Chaturthi 2026: आज से शुरु हुआ गणेश उत्सव, इस शुभ मुहूर्त में करें गणपति स्थापना; जानें पूजा-विधि

Ganpati Sthapana: गणपति बाप्पा मोरया, मंगलमूर्ति मोरया! आज 14 सितंबर सोमवार से गणेश उत्सव का पावन पर्व शुरू हो गया है। ऐसा कहा जाता है कि भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को भगवान गणेश का जन्म हुआ है। इस मौके पर घर-ऑफिस और पंडालों में आज गणपति की स्थापना होगी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast