16 September Ka Mausam: देशभर में मानसून अपने आखिरी पड़ाव पर है। इसके बावजूद कई इलाकों में बादल आफत बनकर बरस रहे हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) भी लोगों को सावधान करते हुए बारिश का अलर्ट जारी कर रहा है। असम, बिहार में भारी बारिश की वजह से आई बाढ़ ने हजारों-लाखों को प्रभावित किया। कई लोगों को बेघर होना पड़ा, तो कईयों को उनके घरों से हटाकर राहत शिवरों में शिफ्ट किया है। IMD ने अपने ताजा अपडेट में बताया है कि देश के कई राज्यों में बारिश का खतरा अभी भी बना हुआ है। कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश दस्तक दे सकती है। तो चलिए जानते है कल 16 सितंबर 2026 बुधवार को मौसम कैला रहेगा।
देशभर में बारिश का अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने कल 16 सितंबर के लिए देश के लगभग 25 राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी दी है। इन राज्यों में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, गुजरात, महाराष्ट्र, असम, त्रिपुरा, नागालैंड, केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक और तेलंगाना शामिल हैं। इस दौरान 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चलेगी। अब अगर पहाड़ी राज्यों के मौसम की बात करें तो उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बारिश के साथ भूस्खलन का खतरा अभी भी बना हुआ है। IMD ने इन राज्यों के लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा न करने की सलाह दी है।
Also read: 4 हजार करोड़ की संपत्ति वाले भाजपा विधायक ने भेष बदलकर मांगी भीख तो मिली बड़ी सीख, सादगी के हुए दिवाने
दिल्ली में कल का मौसम
IMD ने कल 16 सितंबर के लिए दिल्ली में बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान कई जगहों पर मध्यम से भारी बारिश संभव है। जबकि हवा की रफ्तार 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। तो वहीं, अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
16 सितंबर को उत्तर प्रदेश में बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी इलाकों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया। इस दौरान कई जिलों में बारिश संभव है।हालांकि, लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से कई नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। जिसे देखते हुए CM योगी ने अधिकारियों को निर्देश जारी किए है।
बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम?
बिहार में गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच रहा है। इस बीत मौसम विभाग ने राज्यों के कई जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है।