Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana news : हरियाणा में CIA टीम की बड़ी कार्रवाई, विदेशी हथियारों समेत युवक को किया गिरफ्तार

Haryana news : हरियाणा में CIA टीम की बड़ी कार्रवाई, विदेशी हथियारों समेत युवक को किया गिरफ्तार

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा में रोहतक CIA टीम ने विदेशी हथियारों के साथ एक युवक को काबू किया है। जानकारी के मुताबिक पता चला है कि आरोपी विदेशी हथियारों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने का काम करता था। पुलिस ने आरोपी को 2 दिन के रिमांड पर लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है, ताकि हथियारों को भेजने वाले और लेने वाले तक पहुंचा जा सके।

SP गौरव राजपुरोहित ने बताया कि 2 विदेशी हथियारों के साथ पकड़े गए आरोपी की पहचान जनता कॉलोनी निवासी कृत के रूप में हुई है। जिसके पास से एक चाइनिज हथियार और दूसरा विदेशी हथियार बरामद किया गया। साथ ही 8 गोलियां भी बरामद की गई है। आरोपी हथियारों को लेकर कहीं सप्लाई करने जा रहा था।

Also read: Haryana Weather : हरियाणा के इन जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी, जाने मौसम विभाग का अपडेट ?

मिली जानकारी के अनुसार, SP गौरव राजपुरोहित ने बताया कि आरोपी ऑनलाइन गेमिंग के चक्कर में फंस गया, जिसमें पैसे हार गया। घरवालों को इसके बारे में नहीं बताया और एक विदेशी ऑपरेटर के चंगुल में फंस गया। आरोपी का काम केवल हथियारों को इधर से उधर करना था। जिसके लिए उसे एक सप्लाई के करीब एक लाख रुपए तक मिलते थे।

SP गौरव राजपुरोहित ने बताया कि आरोपी के पास से 2 विदेशी नंबर बरामद हुए है। इन्हीं नंबरों पर मैसेज आता था कि हथियार कहां से उठाने है। उसके बाद हथियारों को वह अपने पास रखता और अगला मैसेज आने के बाद हथियारों को सप्लाई कर देता। आरोपी 20 से अधिक बार हथियारों को इधर-उधर कर चुका है।

Also read: Haryana news : हरियाणा के अनुबंधित लेक्चररों के लिए अच्छी खबर, जाने कोर्ट ने क्या कहा ?

आरोपी की मां चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी

एसपी ने बताया कि आरोपी की मां सरकारी विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। आरोपी के माता-पिता को नहीं पता था कि उनका बेटा अपराध की दुनिया में कदम रख चुका है। 
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Uttarakhand News: राहुल गांधी की अजीत डोभाल पर टिप्पणी का बीजेपी ने किया विरोध, पुतला दहनकर जताई नाराजगी

BJP protests on Rahul Gandhi Statement: आज दिनांक 21 सितंबर 2026 को भारतीय जनता पार्टी के महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के द्वारा कांग्रेस के नेता राहुल गांधी के द्वारा सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल जी पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में सैकड़ो कार्यकर्ताओं के द्वारा पुतला दहन कियागया।

Uttarakhand News: 'जनसमस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता...', CM धामी ने अधिकारियों को दिए कार्रवाई के निर्देश

CM Dhami: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज 21 सितंबर 2026 सोमवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान लोगों ने मुख्यमंत्री के समक्ष सड़क, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य, शिक्षा, राजस्व, पेंशन, रोजगार, आर्थिक सहायता तथा विभिन्न क्षेत्रीय एवं व्यक्तिगत समस्याओं से संबंधित प्रकरण रखे।

UP News: 90 दिन की समयसीमा खत्म, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में इस दिन दाखिल होगी पहली चार्जशीट

Ram Mandir Donation Theft Case: उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि अयोध्या के रामजन्मभूमि मंदिर को दिए गए दान के कथित दुरुपयोग से संबंधित मामले में 90 दिन की जांच अवधि समाप्त होने के बाद 25 सितंबर तक आरोपपत्र दाखिल कर दिया जाएगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast