Uttarakhand News: देहरादून 26 जुलाई। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बूथ स्तर पर व्यायक जनसहभागिता के साथ आज पीएम के मन की बात सुनी गई। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने समस्त देवभूमिवासियों से पीएम के कैच द रैन का अनुशरण करते हुए बरसात की एक एक बूंद पानी बचाने की अपील की।
पर्यावरण संरक्षण की अपील
उन्होंने आज राजपुर विधानसभा के करनपुर मण्डल के बूथ संख्या 75 पर देवतुल्य कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम 'मन की बात' को सुना। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 'मन की बात' केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशवासियों से जुड़ने, प्रेरणा देने और जनभागीदारी को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम है।
प्रधानमंत्री जी के विचार प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करते हैं। इसी क्रम में आज उनके द्वारा दोहरायी गई कैच द रैन और पर्यावरण संरक्षण की अपील के अनुशरण का आग्रह किया। कहा, हम सभी देवभूमिवासी प्रकति के महत्व को दैनिक नित्यक्रम में अंगीकार करते हैं। लिहाजा बारिश की एक एक बूंद को बचाना और एक पेड़ मां के नाम लगाना हमारा कर्तव्य है। जिस पर आगे बढ़ते हुए अपनी आने वाली पीढ़ी के लिए हरियाली और समृद्ध प्रकृति की विरासत हमें सौंपनी है।
Also read: कारगिल विजय दिवस पर उत्तराखंड सरकार का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेगी 2 करोड़ की अनुग्रह राशि; शहीद सैनिकों के परिवारों को भी दिया तोहफा
खादी, हैंडलूम और लोकल उत्पादों को बताया जीवन का हिस्सा
इसी तरह उन्होंने पीएम के कथनानुसार, कार्यकर्ताओं से खादी, हैंडलूम और लोकल उत्पादों को अपने जीवन में अधिक से अधिक महत्व दिलाने का आह्वाहन किया। वहीं स्वतंत्रता दिवस को भव्यतम स्वरूप में मनाने के लिए तिरंगा यात्रा को पहले से भी अधिक सफल बनाने की तैयारी में जुटने को कहा।
इसी क्रम में पार्टी मुख्यालय में भी मन की बात कार्यक्रम बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं द्वारा सुना गया। जिसमें प्रदेश कार्यालय सचिव श्री जगमोहन रावत, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री मनवीर चौहान, सह मीडिया प्रभारी श्री राजेंद्र नेगी, प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती कमलेश रमन, श्री चंडी प्रसाद बेलवाल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।