Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: बहादुरगढ़ में घुड़चढ़ी में हर्ष फायरिंग बनी मौत की वजह, दूल्हे की बहन की गोली लगने से मौत, शादी की खुशियां मातम में बदलीं

Haryana News: बहादुरगढ़ में घुड़चढ़ी में हर्ष फायरिंग बनी मौत की वजह, दूल्हे की बहन की गोली लगने से मौत, शादी की खुशियां मातम में बदलीं

Bahadurgarh News: हरियाणा के बहादुरगढ़ शहर की कुबेर कॉलोनी में वीरवार रात शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। घुड़चढ़ी की रस्म के दौरान नाच रही दूल्हे की 30 वर्षीय बहन मनीषा की गोली लगने से मौत हो गई। आरोप है कि दूल्हे का दोस्त दीपक हर्ष फायरिंग कर रहा था। इसी दौरान चली गोली मनीषा के सिर में जा लगी। गंभीर हालत में परिजन उसे नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार, मूल रूप से छारा गांव का रहने वाला एक परिवार बहादुरगढ़ की कुबेर कॉलोनी में रहता है। परिवार के बेटे अमनदीप की शादी के चलते वीरवार रात घुड़चढ़ी की रस्म चल रही थी। इस दौरान परिवार के सदस्य और रिश्तेदार खुशी में नाच रहे थे। दूल्हे की बहन मनीषा भी नृत्य कर रही थी। इसी बीच हर्ष फायरिंग के दौरान चली गोली उसके सिर में लग गई। अचानक हुए हादसे से शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई और खुशियां चीख-पुकार में बदल गईं।

घटना की सूचना मिलते ही एसीपी प्रदीप नैन और एसीपी रमेश गुलिया नागरिक अस्पताल पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का भी निरीक्षण किया। मामले की जांच के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं। आज बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर आगामी कार्रवाई करेगी।

मनीषा की करीब 10 साल पहले रेवाड़ी निवासी खुशीराम के साथ शादी हुई थी। वह दो बच्चों की मां थी। पत्नी की मौत के बाद अस्पताल में पति खुशीराम का रो-रोकर बुरा हाल था। इस दर्दनाक घटना से पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: सोनीपत में आम्रपाली एक्सप्रेस के सामने कूदे युवक-युवती, दोनों की दर्दनाक मौत

Haryana News: हरियाणा के सोनीपत जिले के गन्नौर में एक युवक और युवती ने आम्रपाली एक्सप्रेस के सामने कूदकर अपनी जान दे दी। गांव राजलू गढ़ी के पास हुई इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। दोनों की उम्र करीब 24 से 25 साल बताई जा रही है। युवती की पहचान सपना के रूप में हुई है, जबकि युवक का नाम अभी सामने नहीं आया है।

अखिलेश यादव का मास्टरस्ट्रोक! SP ने जारी किया 'PDA का प्रणपत्र', जानिए 10 बड़े वादे

Samajwadi Party promises: 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों से पहले समाजवादी पार्टी ने अपना बड़ा दांव चल दिया है। पार्टी ने अपना मैनिफेस्टो 'PDA का प्रणपत्र' जारी कर दिया है। इसमें पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक (PDA) के साथ-साथ किसान, युवा, महिला और गरीबों के लिए बड़े-बड़े वादे किए गए हैं।पार्टी का फोकस इस बार सोशल जस्टिस, खेती की गारंटी, हेल्थकेयर में सुधार और टेक्नोलॉजी से चलने वाले शासन पर

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast